बिहार में मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में लू की मार पड़ने वाली है। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में प्रचंड लू दस्तक दे सकती है। अगले तीन दिनों तक आसमान से आग बरसेगी। कई जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और जहानाबाद जिलों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आर्द्रता 10 से 20 प्रतिशत तक रहने के कारण हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
पटना, बांका, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
सोमवार को डेहरी का पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया और औरंगाबाद का तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सासाराम, बक्सर और भोजपुर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।
रोहतास का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग, पटना के अनुसार, बुधवार को बिहार के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। कोसी-सीमांचल के जिलों और भागलपुर, मुंगेर और आसपास के इलाकों में थोड़ी राहत रहेगी। बाकी सभी जिलों में रात में भी गर्मी और उमस का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। एक दिन बाद, गुरुवार को बिहार के सभी जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
*#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/Ug8z7og5vq
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) April 21, 2025
नेशनल हेराल्ड की लूट : बांसुरी स्वराज का कांग्रेस पर तीखा हमला
पहलगाम में आतंकी हमला: क्या कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है? अमित शाह आज पहुंचेंगे!
CSK खिलाड़ी डेवोन कॉनवे पर दुखों का पहाड़, पिता का निधन होने पर आईपीएल बीच में छोड़कर लौटे घर
स्पेन में ईस्टर जुलूस पर हमला: मुस्लिम भीड़ ने रोका, पत्थरबाजी से अफरा-तफरी
क्या पोप फ्रांसिस के निधन से पहले रोने लगी थी वर्जिन मैरी की मूर्ति? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सऊदी अरब के आसमान में मोदी के विमान को फाइटर जेट ने घेरा, जानिये क्या है माजरा!
सऊदी एयर स्पेस में पीएम मोदी का शाही अंदाज़, 3 फाइटर जेट्स ने दी एस्कॉर्ट!
सऊदी अरब में शेख ने गाया ऐ वतन , पीएम मोदी ने बजाई तालियां
पहलगाम हमला: TRF ने ली जिम्मेदारी, कितना खतरनाक है यह संगठन?
कमरे में प्रेमी, संदूक में छुपाव: जेठ के शक ने खोला विवाहिता का राज!