भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत अब उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल की है।
इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) मिशन के तहत दूसरी बार दो उपग्रहों की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस सफलता की जानकारी दी।
अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक की आवश्यकता तब होती है जब जटिल मिशन को पूरा करने के लिए कई रॉकेट या अंतरिक्ष यान भेजने पड़ते हैं। यह तकनीक दो या उससे अधिक यानों को जोड़कर एक बड़ा स्ट्रक्चर बनाने या सामान की आपूर्ति करने में मदद करती है।
इस उपलब्धि से भारत को अपना स्पेस स्टेशन बनाने और चंद्रयान-4 जैसे भविष्य के मिशनों को अंजाम देने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सैटेलाइट्स की दूसरी डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
इसरो ने पिछले साल 30 दिसंबर को स्पेडेक्स मिशन शुरू किया था और दो सैटेलाइट्स - एसडीएक्स01 और एसडीएक्स02 को कक्षा में स्थापित किया था ताकि डॉकिंग से जुड़े प्रयोग किए जा सकें।
सिंह ने कहा कि पीएसएलवी-सी60/स्पेडेक्स मिशन को 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद, सैटेलाइट को पहली बार 16 जनवरी 2025 को डॉक किया गया और 13 मार्च 2025 को सफलतापूर्वक अनडॉक किया गया। अगले दो हफ़्तों में आगे के प्रयोगों की योजना बनाई गई है।
अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग से जुड़े प्रयोग करने वाला चौथा देश बन गया है।
स्पेडेक्स में महारत हासिल करना भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए बेहद जरूरी है, जिसमें चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन भेजना, वहां से अनुसंधान के लिए नमूने लाना और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण और संचालन शामिल हैं।
इसरो के अनुसार, स्पेडेक्स दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए एक किफायती प्रौद्योगिकी मिशन है, जिसे पीएसएलवी के माध्यम से लॉन्च किया गया था।
ISRO SPADEX Update | Union Minister Jitendra Singh tweets, Glad to inform that the second docking of satellites has been accomplished successfully. As informed earlier, the PSLV-C60 / SPADEX mission was successfully launched on 30 December 2024. Thereafter, the satellites were… pic.twitter.com/9ZVsEDnVqd
— ANI (@ANI) April 21, 2025
पानी पीकर लौटते दरियाई घोड़े पर मगरमच्छ का हमला, देखिए रोमांचक जंग!
आईपीएल 2025: संजू सैमसन को बड़ा झटका, राजस्थान रॉयल्स छोड़ बेंगलुरु रवाना
बिलासपुर: दूधवाला गली में घुसा ही था कि… चापड़ से ताबड़तोड़ हमला!
बीच मैच शादी का सवाल! शुभमन गिल का शर्मा से हुआ बुरा हाल
पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन
एक देश, एक कानून: क्या बीजेपी का बड़ा वादा पूरा होने वाला है?
राहुल गांधी की चुनाव आयोग पर टिप्पणी से भाजपा आक्रोशित, प्रदीप भंडारी ने बताया एंटी नेशनल
तपती गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़: चलते-फिरते टेंट में निकली बारात!
पंजाब: महिला को सम्मोहित कर लूटे लाखों के सोने के गहने, घास की पोटली थमा हुए फरार!
IPL के बीच CSK में छाया शोक, दिग्गज खिलाड़ी के पिता का निधन