पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन
News Image

पोप फ्रांसिस, जिनकी उम्र 88 वर्ष थी, का निधन हो गया है। उन्हें बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह निमोनिया से जूझ रहे थे। उन्होंने वेटिकन सिटी में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से 1.4 अरब कैथोलिक समाज शोक में डूब गया है।

पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

वेटिकन के कार्डिनल केविन फेरेल ने पोप फ्रांसिस के निधन की घोषणा की।

पिछले हफ्ते पोप फ्रांसिस पीटर्स स्क्वायर में रविवार की प्रार्थना और कैथोलिक चर्च में जयंती वर्ष मनाने के लिए सामूहिक प्रार्थना का नेतृत्व नहीं कर पाए थे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

वेटिकन सिटी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, आज सुबह 7:35 बजे, रोम के बिशप, फ्रांसिस, फादर के घर लौट गए। उन्होंने अपना पूरा जीवन चर्च की सेवा में गुजार दिया।

पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया की वजह से करीब 38 दिन अस्पताल में बिताए।

उन्होंने ईस्टर की प्रार्थना में हिस्सा नहीं लिया था, जिसे सेंट पीटर्स बेसिलिका के रिटायर्ड कार्डिनल एंजेलो कोमोस्ट्री को सौंप दिया गया था। हालांकि, वह प्रार्थना खत्म होने के बाद बेसिलिका के लॉलिया बालकनी पर दिखाई दिए थे, जहां मौजूद हजारों लोगों ने खुशी जताई थी।

पोप फ्रांसिस का निधन ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को, वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित उनके आवास पर हुआ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कोलकाता पर कब्ज़ा, करेंगे आत्मघाती हमला : बांग्लादेश से खतरनाक वीडियो

Story 1

टमाटर खरीदने क्या गए, पत्नी ने ऐसा जताया, पति का गिर गया कॉन्फिडेंस!

Story 1

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित और विराट? गावस्कर के बयान ने मचाई सनसनी!

Story 1

S-400: मोदी ने तस्वीर से खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल!

Story 1

भारत-पाक तनाव में ट्रंप के दखल को मनीष तिवारी ने क्यों बताया सही? UNSC का दिया हवाला

Story 1

ई-कॉमर्स साइटों पर पाकिस्तानी झंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सरकार को लिखा गया पत्र

Story 1

ये आतंकवादियों को इम्पोर्ट करते हैं : रणवीर इलाहाबादिया ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब किया

Story 1

गुजरात के आठ हवाई अड्डे फिर खुले, यात्रियों को मिली राहत!

Story 1

बिहार कांग्रेस का सवाल: ऑपरेशन सिंदूर अधूरा, पहलगाम के दरिंदे जिंदा!

Story 1

2 तस्वीरें दिखाई, सबकी बोलती बंद! रणवीर अल्लाहबादिया ने पाकिस्तान को दिखाया आइना