दिल्ली में प्रचंड गर्मी से निपटने की तैयारी: 3000 वाटर कूलर और हीटवेव वार्ड का निर्माण!
News Image

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि अगर पूरे भारत में सबसे ज्यादा गर्मी दिल्ली में पड़ रही है तो तैयारियां भी सबसे ज्यादा यहीं होनी चाहिए।

कैबिनेट में इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई है। गर्मी को देखते हुए शहर में 3000 वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

रास्तों पर कूलिंग शेल्टर और फुटपाथ पर शेडिंग स्ट्रक्चर्स (छायादार संरचनाएं) बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने ग्रीन रूफ को भी अच्छा समाधान बताया है।

मौसम विभाग के साथ मिलकर हीट अलर्ट जारी किए जाएंगे। बड़े-बड़े अस्पतालों में हीट वेव वार्ड बनाए जाएंगे, जहां प्रशिक्षित स्टाफ तैनात रहेगा।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आपदा मित्र के रूप में एक बड़ी सेना तैयार की थी। पिछली सरकार ने 1800 आपदा मित्र नहीं लिए, लेकिन हमें आपदाओं से निपटने के लिए मित्र चाहिए, जो केंद्र से मिले हैं। हर एक जान देश और राज्य के लिए कीमती है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर में संकल्प भवन में संकल्प गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा देश में प्रगति की सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। यह छात्रावास देश भर की बेटियों को रहने और सिविल सेवाओं की तैयारी करने का अवसर देगा।

आज जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा ने जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर मुद्दे पर त्वरित समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। उनका कहना है कि जनकल्याण और जनसेवा के प्रति उनकी सरकार पूरी तरह समर्पित है। हर नागरिक का सम्मान करना, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना और समस्याओं का जल्दी समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि दिल्ली में अप्रैल में तीन साल में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जब पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से 4.4 डिग्री अधिक था। पिछली बार शहर में इतना ज्यादा न्यूनतम तापमान 2022 में देखा गया था, जब यह 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

23 करोड़ पानी में गए छपाक: 19 गेंदों में 14 रन, वेंकटेश अय्यर हुए ट्रोल

Story 1

मेरठ में बवाल: ममता का पुतला फूंकने पर हंगामा, दरोगा की टोपी उछाली!

Story 1

लाइव मैच में कोहली की हरकत से मैदान पर अय्यर नाराज, वीडियो वायरल!

Story 1

IPL 2025: मैच के दौरान विराट कोहली ने हरप्रीत बरार को धमकाया, कहा - तेरे कोच को भी जानता हूं मैं

Story 1

सनी देओल की जाट ने मचाया धमाल, 20 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री!

Story 1

निशिकांत दुबे को संविधान का ज्ञान नहीं, किस संविधान की शपथ ली: संदीप दीक्षित का तीखा हमला

Story 1

बांग्लादेश में महिला संपत्ति अधिकार पर बवाल: मुल्ला जमात ने बताया इस्लाम विरोधी!

Story 1

ISRO ने अंतरिक्ष में फिर रचा इतिहास, डॉकिंग तकनीक में हासिल की महारत, चीन-अमेरिका भी पीछे!

Story 1

14 साल के वैभव पर पाकिस्तान में भी चर्चा, पूर्व कप्तान हुए दीवाने!

Story 1

70 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टर ने पीटा, इलाज कराने अस्पताल आए थे!