जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी तबाही के बीच एक अनोखी कहानी सामने आई है। बादल फटने और भूस्खलन के कारण हाहाकार मचा है, कई लोगों की जान चली गई है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में एक युवक अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहा है।
मशकूर नाम का एक युवक, भूस्खलन के बावजूद पैदल ही अपनी शादी के लिए निकल पड़ा है। उसके साथ कुछ करीबी रिश्तेदार भी हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, मशकूर और उसके रिश्तेदार भूस्खलन से बंद राजमार्ग पर, पहाड़ों के बीच से होते हुए दुल्हन के घर की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
मशकूर ने कहा, आज मेरी शादी का दिन है। कल हुई भारी बारिश की वजह से यह स्थिति है। हमें पैदल जाना है। हमने सुबह 6 बजे यात्रा शुरू की। हमने अपनी गाड़ियां पीछे पार्क कर दीं और अब हम बाकी रास्ता पैदल चलेंगे। हमें अभी भी लगभग 7-8 किलोमीटर और चलना है। हम दुल्हन को इसी रास्ते से लाएंगे, क्योंकि सड़कें साफ नहीं हुई हैं। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि एनएच-44 को जल्द से जल्द साफ किया जाए।
रामबन जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कई गांवों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से जमकर नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में दो नाबालिग भाइयों और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। पंथियाल के निकट दर्जनों मकान और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।
सेरी बागना गांव निवासी मोहम्मद हाफिज ने बताया, मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा मौसम कभी नहीं देखा। तड़के करीब साढ़े चार बजे बादल फटने की तेज आवाज से मेरी नींद खुली और कुछ ही देर में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई।
सेरी बागना गांव में अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अकीब अहमद (12), उसके भाई मोहम्मद साकिब (10) और उनके पड़ोसी मुनिराम (65) के रूप में की गई है।
हाफिज ने बताया, अचानक आई बाढ़ से घर का एक हिस्सा ढह गया। हम दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकालने में सफल तो हुए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
*#WATCH | Ramban Landslide | A groom, with the wedding procession, travels on foot to reach his wedding as the Jammu-Srinagar National Highway is closed due to landslides. pic.twitter.com/7TrhTKTfH4
— ANI (@ANI) April 21, 2025
मुंबई से दुबई सिर्फ 120 मिनट में, 1000 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ेगी पानी के अंदर ट्रेन!
रामबन में भूस्खलन से NH-44 बंद, उधमपुर में भारी जाम, सेना ने संभाला मोर्चा
मुंबई की हार से नाराज़ धोनी, अंपायर से तीखी बहस, वीडियो वायरल!
सुप्रीम कोर्ट: हमारी आलोचना हो रही, हम कैसे दखल दें?
यूपी के 14 जिलों में गरजेगी बिजली , तेज हवाओं का अलर्ट!
बिलासपुर: दूधवाला गली में घुसा ही था कि… चापड़ से ताबड़तोड़ हमला!
ऑटो लिफ्टर गैंग सरगना सारिक साठा: कौन है ये, जिसकी 2 करोड़ की संपत्ति सरकार ने की जब्त?
सलमान खान जैसा हाल करने की धमकी: रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा - आसिम के साथ है लॉरेंस बिश्नोई
पूर्व डीजीपी हत्याकांड: पत्नी के चौंकाने वाले खुलासे, क्या पुलिस कर पाएगी यकीन?
मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा : अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर मनोज मुंतशिर का फूटा गुस्सा