दुबई घूमने के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। अब तक लोग फ्लाइट से भारत से दुबई जाते हैं। हालांकि, दुबई तक रोड ट्रिप भी संभव है, लेकिन अब लोग ट्रेन से भी दुबई जा सकेंगे।
यह ट्रेन सामान्य नहीं होगी, बल्कि पानी के अंदर हाईस्पीड से दौड़ने वाली ट्रेन होगी। इंडियन रेलवे हाइपरलूप सिस्टम का उपयोग करके मुंबई से दुबई तक समुद्र के अंदर हाईस्पीड रेल लिंक बना सकता है।
संयुक्त अरब अमीरात के नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड ने दुबई और मुंबई के बीच अंडर वाटर रेल लिंक प्रोजेक्ट भारत को ऑफर किया है। यदि भारत सरकार इस परियोजना को स्वीकार करती है, तो भारतीयों के लिए दुबई तक की यात्रा बेहद खूबसूरत, शानदार और रोमांचक हो जाएगी।
समुद्र की गहराई में पानी के अंदर गोली की तरह दौड़ती ट्रेन के साथ यात्रा का रोमांच अद्भुत होगा।
प्रस्तावित अंडरवाटर रेल लिंक दुबई-मुंबई के बीच यात्रा के समय को घटाकर सिर्फ दो घंटे कर सकता है। हाई-स्पीड ट्रेन 600 किमी/घंटा से 1,000 किमी/घंटा के बीच की गति से चलने की उम्मीद है, जो दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार करेगी।
मुंबई और दुबई के बीच हवाई दूरी लगभग 1928 किलोमीटर (1198 मील) है। सड़क मार्ग से यह दूरी 6628 किलोमीटर (4118 मील) है और रोड ट्रिप से दुबई तक 3 दिन 11 घंटे का सफर होता है।
दोनों देशों के बीच समुद्री दूरी लगभग 2170 किलोमीटर (1172 समुद्री मील) है। मुंबई से दुबई की फ्लाइट का सफर करीब 3 से 3.5 घंटे का है, लेकिन अंडरवाटर ट्रेन दौड़ने से यह सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।
अंडरवाटर रेल लिंक पर दौड़ने वाली ट्रेन की स्पीड भी 600 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 1000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस रेल लिंक को साल 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
अगर मुंबई से दुबई तक अंडरवाटर रेल लिंक बन जाता है तो दोनों देशों को कई फायदे होंगे। भारत-दुबई के पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि होगी, वहीं कच्चे तेल समेत माल परिवहन और सुविधाजनक हो जाएगा।
भारत और UAE के बीच व्यापार संबंध मजबूत होंगे। दुबई तक जाने के लिए हवाई यात्रा का एक किफायती विकल्प लोगों को मिल जाएगा। समय के साथ पैसे की भी बचत होगी। दुबई में नौकरी करने वाले आसानी से भारत में अपने घर तक अपडाउन कर सकेंगे।
A proposed underwater rail link between Dubai - Mumbai could reduce travel time to just two hours, (UAE s National Advisor Bureau Ltd) The high-speed train is expected to run at speeds between 600 km/h and 1,000 km/h, significantly improving connectivity between the two cities pic.twitter.com/B8m0xQieYS
— ICECUBE🔸️ (@ICECUBE_BRANDS) April 18, 2025
पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, मचा हड़कंप
शादी में सियासत का तड़का: लालू के गाने पर दूल्हे का धमाल, शादी बनी यादगार!
इस्लाम की नजर में मूर्ति पूजा, रेप से भी बड़ा गुनाह? वायरल वीडियो पर बवाल
अस्पताल में शव से कुंडल चोरी! वार्ड बॉय की शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद
UCC की ओर कदम! मोदी 3.0 की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी का बड़ा दावा
रिश्वतखोर दरोगा कैमरे में हुआ कैद, ई-रिक्शा चालक से वसूली रिश्वत!
वैज्ञानिकों ने खोजा अभूतपूर्व रंग ओलो , जिसे मानव नेत्रों ने कभी नहीं देखा!
सियाचिन में देशसेवा करते हुए नायब सूबेदार बलदेव सिंह शहीद, सेना ने दी श्रद्धांजलि
क्या साथ आएंगे राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे? संजय राउत का बड़ा बयान!
सोने का ये हाल उड़ा देगा होश: मंदी और महंगाई का जाल, समझिए कैसे