झारखंड के जमशेदपुर जिले में रविवार शाम करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए विनय सिंह का शव बरामद किया। उनके सिर में गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी। पुलिस के अनुसार, वे रविवार सुबह से ही संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव मिला।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की तलाश जारी है।
विनय सिंह उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकान है। उनके परिवार के अनुसार, वे रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। वे आमतौर पर दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे, लेकिन उस दिन नहीं लौटे। जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला और फोन भी बंद आया, तो परिजन रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जब विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल से विनय सिंह की स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की है। विनय सिंह की मौत की खबर फैलते ही करणी सेना के समर्थक गुस्से में आ गए। उन्होंने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया।
भाजपा और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस हत्याकांड से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। समर्थकों का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा पूरा झारखंड बंद किया जाएगा।
*जमशेदपुर। रविवार रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जी को गोली मारकर हत्या कर दी गई.
— Rajput of भारत (@kuvar_sena) April 20, 2025
हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज में आक्रोश है राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जाम कर दिया गया है जल्द से जल्द हत्यारा पर कठोर कार्रवाई हो नहीं तो पूरा… pic.twitter.com/OHkoLkqyEA
क्लोजर रिपोर्ट का खुलासा: रोहित वेमुला दलित नहीं थे, फिर भी राहुल गाँधी बना रहे रोहित वेमुला एक्ट
तपती गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़: चलते-फिरते टेंट में निकली बारात!
बोकारो में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली समेत 8 ढेर
छावा ने रचा इतिहास: विक्की कौशल की फिल्म ने कमाए 600 करोड़!
बंगाल योगी जी को और बंगालन थरूर को... : जैन मुनि के विवादित बयान से मचा बवाल, सुप्रीम कोर्ट पर भी उठाए सवाल
रामबन में तबाही के बीच उम्मीद: भूस्खलन से बेपरवाह, पैदल ही दुल्हन लेने निकला दूल्हा
चीन में सोने का ATM: सोना डालो, पैसे पाओ!
भैया सॉरी, सॉरी भैया ... गुंडों ने बाइकर को पीटा, बेसबॉल बैट से सुपरबाइक तोड़ी!
अखिलेश यादव गुंडों से दूर रहें, सुरक्षित हो जाएंगे: सुरक्षा पर गरमाई सियासत
टी20 वर्ल्ड कप 2026: गंभीर ने कराई इस ऑलराउंडर की एंट्री, अकेले जिताने का दम!