मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। लगभग तीन साल बाद मुंबई इंडियंस ने चेन्नई पर विजय प्राप्त की है। पिछली बार मुंबई ने 12 मई 2022 को चेन्नई को 5 विकेट से हराया था।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, जिनमें हर बार चेन्नई ने बाजी मारी थी। इस बार मुंबई ने चेन्नई को करारी शिकस्त देकर पुरानी हार का बदला ले लिया। इस मैच के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। रयान रिकेल्टन ने 24 रन बनाए और जल्द ही आउट हो गए।
इसके बाद रोहित शर्मा ने 76 रन और सूर्यकुमार यादव ने 68 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की है। अब मुंबई प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का नेट रन रेट अब +0.483 हो गया है।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को इस हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। चेन्नई का नेट रन रेट -1.392 हो गया है और वह प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान पर खिसक गई है।
फिलहाल, गुजरात 7 मैचों में 5 जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है। उसके बाद दिल्ली, आरसीबी, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। कोलकाता 7वें, राजस्थान 8वें और हैदराबाद 9वें स्थान पर हैं।
*IPL 2025 POINTS TABLE. 📈
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 20, 2025
GT, DC, RCB, PBKS, LSG - 10 Points. pic.twitter.com/vD3vdFPn0b
एक ही दिन, दो अब्दुल समद, और दो टीमों के लिए गेम चेंजर !
शव से झुमके चोरी! अस्पताल में वार्ड बॉय की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद
ईशान-श्रेयस को इनाम, अभिषेक-वरुण की एंट्री: BCCI का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट!
IPL 2025: मुझे नहीं, पडिक्कल को मिलना चाहिए था अवॉर्ड, विराट कोहली ने जताई हैरानी
अमेरिका के उपराष्ट्रपति बने, पर मेरे तो पापा हैं... दिल्ली आते ही जेडी वेंस ने किया दिल जीतने वाला काम
ऑटो लिफ्टर गैंग सरगना सारिक साठा: कौन है ये, जिसकी 2 करोड़ की संपत्ति सरकार ने की जब्त?
कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर शक, घर में थे तीन लोग!
रामबन में तबाही का मंजर: भूस्खलन से सड़कें ठप, स्कूल बंद, लोग बेघर
निशिकांत दुबे विवाद में कूदे हिमंता सरमा, कांग्रेस पर न्यायपालिका के अपमान का आरोप
GT ने जिसे 9.50 करोड़ में खरीदा, वो निकला हीरा , नेहरा ने बनाया और खतरनाक