कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर शक, घर में थे तीन लोग!
News Image

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की बेंगलुरु स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ उनका शव बरामद हुआ है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

वारदात के समय डीजीपी के घर पर तीन लोग मौजूद थे: उनकी पत्नी, बेटी और एक अन्य व्यक्ति। इन तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पत्नी को मुख्य आरोपी मानकर जांच आगे बढ़ रही है।

बेंगलुरु के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने जानकारी दी कि दोपहर करीब 4-4:30 बजे पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे को जानकारी दे दी गई है और वह शिकायत दर्ज करा रहे हैं जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है। ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई।

डीजीपी के पेट और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

वारदात के बाद डीजीपी के घर में मौजूद किसी भी शख्स ने पुलिस को सूचना नहीं दी। किसी पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश बेंगलुरु के HSR लेआउट में अपने घर में मृत पाए गए। उनकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को संदेह है कि सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने उनकी हत्या की है। फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश के शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या का संदेह और गहरा गया है। वह बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। उन्हें 2015 में पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व डीजीपी का अपनी पत्नी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था, पैसों को लेकर भी अनबन थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस जांच में जुटी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: जीतते ही कोहली ने उड़ाया अय्यर का मजाक, पंजाब कप्तान का उतरा चेहरा!

Story 1

आखिरी गेंद पर चोट, बेटे को देख मां के छलके आंसू

Story 1

उद्धव ठाकरे को MVA से बेदखल करेगा गठबंधन! अठावले का बड़ा दावा

Story 1

विराट कोहली का जोशीला जश्न वायरल: वढेरा के रन आउट पर दिखाया आक्रामक अंदाज

Story 1

सांसद चंद्रशेखर आजाद का 12 करोड़ की रोल्स-रॉयस में घूमने का वीडियो वायरल

Story 1

मेरठ में वर्दी का अपमान! भीड़ ने सड़क पर पुलिसकर्मी की टोपी उछाली, मची बदतमीजी

Story 1

क्या जुड़वां भाई हैं? IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद, जानिए क्या है सच!

Story 1

कोहली के जश्न पर अय्यर हुए नाराज़, हाथ मिलाते वक्त हुई तीखी बहस!

Story 1

रोमांचक जीत के बाद खुशी से उछले LSG के मालिक, वीडियो हुआ वायरल!

Story 1

मां से मिले आवेश खान, रोती हुई ममता ने झट से लगाया गले, निकोलस पूरन कराते रहे चुप