दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ 18 अप्रैल को कपूरथला हाउस में संपन्न हुई।
शादी से ठीक पहले गुरुवार की रात संगीत समारोह में अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ जमकर नाचे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर मान के साथ भांगड़ा किया। शादी समारोह में कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए।
20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन होने वाला है। इस कार्यक्रम में कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ फिल्म पुष्पा-2 के गाने अंगारों का अंबर सा पर डांस किया। यह गाना साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हर्षिता की शादी में खूब वाहवाही लूटी। भगवंत मान का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भगवंत मान ने पहले अकेले एक गाने पर भांगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पंजाबी गाने पर भंगड़ा किया।
वायरल वीडियो में भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ किसी फिल्म के हीरो की तरह डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना बज रहा है।
भगवंत मान ने डांस के समय लोगों से तालियां और वाहवाही बटोरीं। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक एक्टर, कॉमेडी एक्टर और सिंगर हैं, जो इस वक्त पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं।
*Arvind kejriwal sir ji apni beti ki shaadi me Pushpa film ke gane par nache hain.😅
— साधना सक्सेना (@Bharatdarshan22) April 19, 2025
Sir ji iss gane par dance kar ke yah sandesh dena chahte hain ki chahe kuchh bhi ho jaye Jhukega nasi sala 😄😄 pic.twitter.com/kzaHCHSEJ8
शतक से चूके बटलर, अपने ही साथी ने रोका, नहीं कर सके कोहली की बराबरी
मुस्तफाबाद में इमारत का कहर: 11 की मौत, कई घायल
चिन्नास्वामी में मिली शिकस्त से नहीं लिया सबक, RCB की घर में लगातार हार!
BCCI से निकाले गए अभिषेक नायर को मिला नया ठिकाना, KKR में की एंट्री
27 करोड़ का चूना! पंत का बल्ला राजस्थान के खिलाफ शांत, फैंस का फूटा गुस्सा
टीम इंडिया से निकलते ही अभिषेक नायर को मिली नई पारी, अब KKR में दिखेंगे!
वर्ल्ड कप से बाहर वेस्टइंडीज, 0.001 रन रेट से टूटा सपना, खिलाड़ियों का रो-रोकर बुरा हाल
कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, बस स्टैंड पर कर रही थी बस का इंतजार
मुंबई में जैन मंदिर उसी स्थान पर फिर बनेगा: कांग्रेस सांसद का दावा
महाराष्ट्र की राजनीति: क्या ठाकरे बंधु मतभेद भुलाकर मिलाएंगे हाथ? उद्धव ने राज के सामने रखी शर्त!