दिल्ली में फिर पलटा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
News Image

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई इलाकों में तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही आज आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। पूर्वी दिल्ली में बारिश शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आज के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई थी। दिल्ली, गुरुग्राम और गौतम बुद्ध नगर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया था।

शाम 8 बजे के करीब दिल्ली के कई इलाकों में तेज आंधी आई, जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले दिन में गर्म हवाओं के साथ लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब अचानक मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 19 अप्रैल को भी दिल्ली में धूल भरी आंधी, तूफान के साथ बारिश आ सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।

20 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरी, 4 की मौत, कई दबे!

Story 1

गुजरात उपचुनाव: INDI गठबंधन में दरार, क्या एक और हार तय?

Story 1

“निकाल बाहर कर देंगे तुम्हें” - राणा सांगा विवाद पर भड़के अखिलेश, दी धमकी

Story 1

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की तस्वीर पर पोती कालिख, औरंगजेब समझने की भूल

Story 1

भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास? हाफिज सईद की मौत की अफवाह, पाक में गुपचुप चर्चा

Story 1

जिम में कसरत करते हुए शख्स को हार्ट अटैक, वीडियो से मची सनसनी

Story 1

भाई ने इलेक्ट्रिक प्लग से बना दी पॉवर विंडो, जुगाड़ देख भौचक्के रह गए लोग

Story 1

तलवारें लहराईं, अखिलेश का हमला: मुझे गोली मारने की धमकी देने वाला सीधा आदमी, सरकार का हाथ!

Story 1

विराट के 1 रन पर आउट होने से निराश हुई फैन गर्ल का रिएक्शन वायरल!

Story 1

ट्रम्प प्रशासन ने फिर से शुरू की COVID वेबसाइट, चीन की लैब को बताया वायरस का असली स्रोत