दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने गुरुवार को संभव जैन के साथ शादी रचाई।
दिल्ली के शांगरी-ला होटल में पहले सगाई समारोह हुआ, जिसके बाद दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए। केजरीवाल की बेटी की शादी का जश्न बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य और आप के चुनिंदा नेता ही शामिल हुए।
बेटी की सगाई समारोह में अरविंद केजरीवाल अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने पुष्पा फिल्म के गाने अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी... पर अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्टेज पर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर केजरीवाल का यह डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी हर्षिता और संभव जैन की सगाई में शामिल हुए और नाची जो साडे नाल की धुन पर भांगड़ा किया। सगाई में परिवार और दोस्त मस्ती करते नजर आए। इन पलों को कैद करने वाले वीडियो सामने आए, जो उत्सव के माहौल की झलक दिखाते हैं।
केजरीवाल ने बेटी की शादी की खबर को गुप्त रखा था। भगवंत सिंह मान के अलावा पंजाब के कई मंत्री भी मौजूद थे। शुक्रवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में शादी संपन्न हुई, जिसकी जानकारी पहले साझा नहीं की गई थी।
संभव जैन ने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की है और उन्होंने हर्षिता केजरीवाल के साथ केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। संभव जैन एक बड़ी कंसल्टेंसी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं और उन्होंने हर्षिता के साथ मिलकर एक स्टार्टअप भी शुरू किया है।
*अरविंद केजरीवाल का इससे ज़्यादा Cute वीडियो आज तक नहीं देखा होगा।♥️🥰 pic.twitter.com/QkC5OnTi24
— Anahat🇮🇳 (@AnahatSagar) April 18, 2025
उद्धव और राज ठाकरे क्या फिर होंगे एक? महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज!
फॉलोवर्स के लिए जूनियर का अपहरण, बेल्ट से पीटा; रुड़की में नाबालिगों की करतूत
शुभमन गिल का बदला! PSL में हसन अली ने अबरार अहमद को उसी अंदाज में भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल
डेविड के अर्धशतक के बावजूद पंजाब के गेंदबाजों ने बेंगलुरु को 95 रन पर रोका
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से किया बलात्कार, रोकने पर युवक को मारी गोली
हार के बावजूद टिम डेविड को मिला प्लेयर ऑफ द मैच , जानिए क्यों हुआ ऐसा फैसला
जाट फिल्म से विवादित सीन हटाया गया, निर्माताओं ने मांगी माफी
मायके नहीं जाऊंगी: ससुराल की चौखट पर नवविवाहिता का धरना, तीन दिन से भूखी-प्यासी
उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया: राष्ट्रपति नाममात्र के मुखिया
दिल्ली में इमारत ढही, 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका