दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीलमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
घटना के बाद पीड़ित के नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दी। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें बदले की मांग से लेकर पुलिस पर पक्षपात के आरोप तक शामिल हैं। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं।
मृतक कुणाल की मां परवीन ने बताया कि उनका बेटा दूध और समोसे लेने निकला था। कुछ ही देर में उन्हें उसकी हत्या की सूचना मिली। उन्होंने साहिल और गुसरा नाम के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस ने पहले भी आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ दिया था।
मेरा बेटा किसी से नहीं लड़ता था, उसे घेरकर मारा गया। लड़की भी साथ थी। पहले भी एक लड़की तमंचे के साथ पकड़ी गई थी लेकिन उसे छोड़ दिया गया। पुलिस कुछ नहीं करती। अब मौत के बदले मौत चाहिए, परवीन ने कहा।
परिवार की सदस्य भगवान देवी ने आरोप लगाया कि उनका पूरा परिवार आरोपियों के निशाने पर रहा है। उनके परिवार के 7 लोगों को पहले भी मारा जा चुका है। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने सीलमपुर में यूपी मॉडल लागू करने की मांग की है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में चौपाल लगाकर अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रहे अपराधों से पलायन का माहौल बन गया है। लोगों ने आशंका जताई कि अगर यही चलता रहा तो यह इलाका बांग्लादेश, बंगाल या कश्मीर बन जाएगा। उनका कहना है कि इलाके में अब केवल 3 परिवार बचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो गलत लोग हैं, उन पर योगी मॉडल के तहत बुलडोजर चलना चाहिए।
स्थानीय निवासी राजेश, बंटी और कौशल मिश्रा समेत कई लोगों ने कहा, इलाके में गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है और किरायेदारों में से कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ रहे हैं। हम सनातन धर्म के लोग हैं। हमें टारगेट किया जा रहा है। मकान बिक रहे हैं, लोग पलायन कर रहे हैं। बेटियों को खुलेआम छेड़ा जा रहा है।
सीलमपुर हत्याकांड के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Delhi: A 17-year-old boy was stabbed to death in Seelampur, kin of the victim blocked the road after the incident; security heightened in the area (17/04) https://t.co/7LtDIGr4ZI pic.twitter.com/SFW6R4wepQ
— ANI (@ANI) April 17, 2025
गिल को आंखें दिखाने वाले अबरार को मिला जवाब, हसन अली ने उसी अंदाज में मनाया जश्न!
कानून सुप्रीम कोर्ट बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए: निशिकांत दूबे
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के 4 दिग्गजों की प्रतिमाएं मुंबई एयरपोर्ट पर स्थापित
जिम में कसरत करते हुए शख्स को हार्ट अटैक, वीडियो से मची सनसनी
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!
भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास? हाफिज सईद की मौत की अफवाह, पाक में गुपचुप चर्चा
बिना पलक झपकाए रोहित को निहारते रहे हेड, आखिर क्या था माजरा?
यमन के रास इसा बंदरगाह पर अमेरिकी हमले, भीषण आग से मानवीय संकट गहराया
गोल्ड छोड़िए, कॉपर बनेगा असली सोना: क्यों बढ़ रही है मांग?
60 की उम्र में दिलीप घोष ने लिए सात फेरे, सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ बंधे शादी के बंधन में