उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास के साथ भागे दामाद राहुल ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राहुल और उसकी सास, अनीता, ने दादों थाने में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
राहुल ने पुलिस को बताया कि अनीता का पति उस पर अत्याचार करता था। वह अनीता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था, जिससे अनीता अपनी जिंदगी से बेहद परेशान थी। एक दिन अनीता ने राहुल को फोन किया और कहा कि उसे आकर ले जाए, वरना वह आत्महत्या कर लेगी। अनीता की बात सुनकर राहुल घबरा गया और उसे बचाने के लिए उसके गांव पहुंच गया, जिसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गए।
राहुल ने स्पष्ट किया कि उसकी नीयत अनीता को लेकर खराब नहीं थी। बल्कि, आठ दिन साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। पुलिस ने दोनों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था, संयोगवश उसी दिन अनीता की बेटी की शादी की तारीख तय हुई थी। दोनों 6 अप्रैल को फरार हुए थे।
राहुल ने बताया कि उसने अनीता को 8 अप्रैल को कासगंज बुलाया था। अनीता पहले अलीगढ़ से कासगंज पहुंची, जहां से दोनों बस में बैठकर बरेली गए। बरेली से वे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चले गए। दोनों ने अपने फोन बंद कर लिए थे ताकि उनके परिजन उन्हें ढूंढ न सकें। दो दिन पहले जब उन्होंने फोन चालू किया तो सोशल मीडिया पर अपनी खबरें देखकर चौंक गए। उन्हें पता चला कि अलीगढ़ पुलिस उनके पीछे है। इसलिए उन्होंने सोचा कि पुलिस के पकड़ने से पहले ही सरेंडर करना बेहतर है। बिहार से वे दिल्ली गए, बस में राया कट पर उतरे और गाड़ी बुक करके दादों थाने पहुंचे।
राहुल ने पुलिस को यह भी बताया कि अनीता के पति को उन दोनों का बात करना पसंद नहीं था। वह अक्सर अनीता से कहता था कि अगर उसे राहुल पसंद है तो उसके साथ क्यों नहीं चली जाती। पति के ऐसे व्यवहार से अनीता टूट गई थी। उसने राहुल को अपने पति के व्यवहार के बारे में बताया, जिससे राहुल को गुस्सा आया और उसने अनीता के पति को छोड़ने के फैसले का समर्थन किया।
अब दोनों शादी करना चाहते हैं और आगे की जिंदगी एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं।
*अलीगढ़: ‘मैं दामाद के साथ ही रहूंगी’
— News24 (@news24tvchannel) April 16, 2025
◆ दामाद संग भागी सास ने कहा, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है#Aligarh | #UttarPradesh | Aligarh pic.twitter.com/QdADSYaFO0
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता, मुस्लिम लड़कों का CCTV फुटेज वायरल
दिल्ली में इमारत ढही, 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
IPL अंक तालिका में बड़ा उलटफेर: पंजाब किंग्स ने लगाई छलांग, बैंगलोर और गुजरात फिसले
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग पर पोती कालिख, गलतफहमी में हुआ हंगामा
उड़ान में लगी आग, लैंडिंग पर टूटा पहिया: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
युवराज सिंह के शिष्य अभिषेक शर्मा हुए रोहित शर्मा के दीवाने, बताया किसे करते हैं फॉलो!
राजस्थान भाजपा में घमासान: मंत्री पुत्र का ज्योति मिर्धा पर तीखा हमला, कहा - वेश बदला पर मन कुटिल
मैं भी मुसलमान हूं, वक्फ ने हमसे भी किया घपला : दाऊदी बोहरा समुदाय ने सुनाई PM मोदी को भिंडी बाजार घोटाले की कहानी
दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी: गर्मी से राहत की उम्मीद!
बेटी की शादी में पुष्पा बने अरविंद केजरीवाल, पत्नी संग लगाए ठुमके!