दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 32वें मैच में करुण नायर के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दिल्ली को 34 रन पर पहला झटका लगा। जैक फ्रेजर मैकगर्क (9) को जोफ्रा आर्चर ने यशस्स्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पिछले मैच के हीरो करुण नायर मैदान पर उतरे।
पिछले मैच में नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 40 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन बनाए थे। दिल्ली को उम्मीद थी कि नायर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपनी फॉर्म जारी रखेंगे।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नायर की पारी सिर्फ 3 गेंदों तक ही सीमित रही। वह दुर्भाग्यवश रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर संदीप शर्मा की गेंद पर अभिषेक पोरेल ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं रही। गेंद प्वाइंट की दिशा में गई। नायर सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन पोरेल ने रन लेने से इनकार कर दिया।
प्वाइंट पर तैनात वानिंदु हसरंगा ने तेजी से गेंद पकड़कर गेंदबाज के हाथ में सौंप दी। संदीप शर्मा ने गेंद पकड़ी और स्टंप्स पर थ्रो कर दिया। नायर लौटे जरूर, लेकिन जब गेंद स्टंप्स पर लगी, तब उनका बल्ला कुछ इंच दूर रह गया। रीप्ले में साफ दिखा कि नायर का बल्ला क्रीज के बाहर था।
थर्ड अंपायर ने राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में फैसला सुनाया और करुण नायर निराश होकर पवेलियन लौट गए। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि खिलाड़ी को भाग्य का साथ चाहिए होता है। देखना दिलचस्प होगा कि करुण नायर इस नाकामी को भुलाकर आगे कैसा प्रदर्शन करते हैं।
வந்த உடனே கிளம்பிட்டாரு Karun Nair... 🚶🏻
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) April 16, 2025
📺 தொடர்ந்து காணுங்கள் | Tata IPL 2025 | DC vs RR | Star Sports தமிழ் 1, 2 & JioHotstar-ல்#IPLOnJioStar #IPL2025 #TATAIPL #DCvRR pic.twitter.com/Ha2zdWwc5d
अपनी ही शादी में फर्राटा भर रही दुल्हन, पुलिस ने डाली बाधा!
CSK में शामिल हुआ बेबी एबी , धोनी का मास्टरस्ट्रोक!
देहरादून में कहर: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने छीनी महिला की जान, शादी का कार्ड बांटने जा रही थीं लक्ष्मी
शाहरुख खान के एयरपोर्ट वीडियो से उठा बवाल, क्या भारत में VIP कल्चर हद से ज़्यादा?
सीलमपुर हत्याकांड: सांप्रदायिक रंग, आप का हमला, तनाव बरकरार
पुष्पा 2 की धुन पर थिरके केजरीवाल, बेटी की सगाई में दिखा पारिवारिक उल्लास
IPL 2025: मुंबई-हैदराबाद मैच में क्लासेन की भूल, बल्लेबाज को मिला जीवनदान!
अलीगढ़: शादी से पहले दामाद संग फरार सास थाने के चक्कर क्यों? पुलिस जांच में जुटी
रणथंभौर में कनकटी का कहर: 7 साल के बच्चे की जान, बाघों ने 38 साल में 20 को बनाया शिकार
क्रूर अध्यापिका ने 5 वर्षीय बच्ची को पीटा, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम