अर्श से फर्श तक! कभी करोड़ों के मालिक, अब मेहुल चोकसी के घर का हाल बेहाल
News Image

हीरे के कारोबारी मेहुल चोकसी, जो कभी अपनी धाक जमाते थे, आज लालच के कारण अर्श से फर्श पर आ गए हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में भगोड़े घोषित किए गए चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है।

अब मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित उनके घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनकी बदहाली की कहानी बयां करती हैं। घर के बाहर कई नोटिस चिपके हुए हैं और कागजों का अंबार लगा है, जिनमें बकाया बिल शामिल हैं।

इस प्रॉपर्टी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया था। सोसाइटी के एक सदस्य ने बताया कि सात सालों का मेंटेनेंस बाकी है। हर महीने का मेंटेनेंस चार्ज 25 हजार रुपये है। उनके पास तीन यूनिट हैं - 9वीं, 10वीं और 11वीं मंजिल पर। 11वीं मंजिल पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस तरह हर महीने का मेंटेनेंस 75 हजार रुपये का बनता है।

सोसाइटी सदस्य ने आगे बताया कि आज की तारीख में बिना ब्याज के 60 लाख रुपये का बकाया है। रिपेयरिंग का 95 लाख रुपये बकाया है। इन सभी राशि को मिलाकर, 18 फीसदी ब्याज लगाने पर 2.75 करोड़ से 3.25 करोड़ रुपये तक होते हैं। घर में बड़े-बड़े पेड़ दस-दस फीट के उगने लगे हैं, जिससे बाकी के फ्लोर में भी दिक्कतें आने लगी हैं।

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि उनके क्लाइंट को बेल्जियम की अथॉरिटी ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चोकसी बहुत बीमार हैं और कैंसर का इलाज करा रहे हैं। साल 2018 में भारत छोड़ने के बाद, चोकसी एंटीगुआ में रह रहे थे और वहां की नागरिकता ले ली थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अपने अल्पसंख्यकों की हालत देखो... : वक्फ कानून पर पाक को भारत की खरी-खरी

Story 1

ऑरेंज कैप की दौड़ में श्रेयस अय्यर की एंट्री, नंबर 1 बनने के लिए बस इतने रनों की दरकार

Story 1

बेंगलुरु: मस्जिद के बाहर बुर्का पहनी महिला को तालिबानी सजा, भीड़ ने डंडों से पीटा

Story 1

DU कॉलेज में गोबर कांड: प्रिंसिपल ने क्लास में लगाया, DUSU अध्यक्ष ने ऑफिस पोत दिया

Story 1

मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार

Story 1

प्राइवेट स्कूलों पर नकेल: मनमानी ड्रेस और किताबों पर लगाम!

Story 1

खतरनाक इश्क: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने तोड़ डाली प्रेमी की 13 हड्डियां!

Story 1

उड़ते पक्षी के पेट से निकली ईल मछली, देखकर लोग हुए हक्के-बक्के!

Story 1

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल उपकप्तान!

Story 1

हमसे रेप करवा लो, पति-बच्चों को छोड़ देंगे! - मुर्शिदाबाद से भागने को मजबूर हिन्दू महिलाओं की दर्दनाक आपबीती