करुण नायर के शानदार अर्धशतक के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही दिल्ली की टीम, अंतिम ओवरों में लड़खड़ा गई और पूरी टीम 193 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस रोमांचक मुकाबले में, मुंबई इंडियंस की जीत के पीछे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को रणनीति बताने की बजाय, रोहित डगआउट में बैठे-बैठे खेल पलट रहे थे।
दरअसल, जब 13वें ओवर में गेंद बदली गई, तब रोहित शर्मा, जो कर्ण शर्मा के लिए सब्स्टिट्यूट थे, डगआउट में मौजूद थे। मुंबई के तेज गेंदबाज लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। तभी रोहित ने हार्दिक पांड्या को इशारा किया कि स्पिनर को वापस आक्रमण पर लाया जाए, क्योंकि गेंद सूख चुकी थी।
रोहित का यह दांव सफल रहा। कोच महेला जयवर्धने और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे भी रोहित से सलाह मशवरा कर रहे थे। अंततः, रोहित का फार्मूला ही सही साबित हुआ।
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल को आउट किया।
अंतिम ओवरों में विपराज निगम और आशुतोष शर्मा ने भी संघर्ष किया, लेकिन मुंबई की बेहतरीन फील्डिंग के कारण तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए।
इससे पहले, तिलक वर्मा के 59 और रियान रिकेलटन के 41 रनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे।
इस हार के बाद दिल्ली पांच मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस छह मैचों में दूसरी जीत के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
SHARMA 🤝 SHARMA
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2025
How good was #KarnSharma ’s game-changing spell, sending Stubbs and Rahul back to the dugout? 👌#IPLonJioStar 👉 #DCvMI | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/JygXhdZMzR
प्रताप सिंह खाचरियावास कौन हैं? जिनके यहां ED की रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला
संजीव गोयनका का दोहरा चेहरा: मैदान पर गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में लगाई फटकार!
हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं.. मगर माही हमारा प्यार : लखनऊ में पलटा पाला, इकाना स्टेडियम बना पीला समंदर!
चीन की ज़बरदस्त चाल: अमेरिका की रणनीति हुई फेल, दुनिया में मची खलबली!
16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा ट्रैक्टर, सबकी आंखें रह गईं खुली की खुली!
युवक ने कार से तीन लोगों को कुचला, फिर सड़क पर लगाने लगा धार्मिक नारे!
क्या ये मुमकिन है? 16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा 1500 किलो का ट्रैक्टर!
ठुकरा के मेरा प्यार... चहल ने पलटा मैच, फैंस बोले - बीवी से धोखा खाए आदमी से पंगा मत लो!
वक्फ संपत्ति पर TMC नेताओं का कब्जा, इसलिए भड़का रहे हिंसा: बंगाल BJP चीफ सुकांत मजूमदार
मुर्शिदाबाद हिंसा: मारे गए मुस्लिम, होश संभालें - AIMPLB का कड़ा बयान