ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक भयावह घटना घटी है। बलूच आतंकवादियों ने एक कार वर्कशॉप पर हमला कर आठ पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या कर दी। ये मजदूर वहां बंधक बनाए गए और फिर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं।
इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार ने ईरान से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की मांग की है। कुछ पाकिस्तानी नागरिक ईरान पर बलूच आतंकियों को पनाह देने का आरोप भी लगा रहे हैं।
एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए सभी आठ मजदूर पंजाब के विभिन्न इलाकों से थे। पहले बलूचिस्तान में ही पाकिस्तानियों को निशाना बनाया जाता था, लेकिन अब पड़ोसी देश ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में भी पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की गई है।
इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (BNA) ने ली है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता स्माईल बाकेई ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने इस हमले को एक आपराधिक कृत्य बताया जो सभी इस्लामी सिद्धांतों, कानूनी और मानवीय मानदंडों का उल्लंघन करता है। बाकेई ने कहा कि ईरान के सुरक्षा और न्यायिक अधिकारी अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस्लामाबाद ने तेहरान से इस अमानवीय और कायरतापूर्ण हत्याओं की जांच में पूर्ण सहयोग की मांग की है।
यह घटना शनिवार रात को हुई। मेहरिस्तान जिले के एक गांव में स्थित वर्कशॉप में हथियारबंद लोग घुस आए। उन्होंने श्रमिकों के हाथ-पैर बांधे और फिर उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हत्या के बाद हमलावर मौके से भाग गए। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की तलाश जारी है।
BNA has killed 8 Pakistani labourers in Iran. Let Markhor make it clear that:-
— MARKHOR 𓄅 (@MarkhorTweets) April 12, 2025
1. This is serious!
2. Terrorists of BNA / Baloch National Army (as well as other terrorists groups from Balochistan like BLA, BLF and BRA etc) have taken refuge in safe heavens of Iran (right under… pic.twitter.com/XMjXBTmLs6
हर्षित राणा फोन में क्या देखते हैं? KKR खिलाड़ियों ने खोली पोल!
मुर्शिदाबाद हिंसा: बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ, केंद्र ने भेजी अतिरिक्त सुरक्षा
धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों? जानिए असली वजह!
सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, कमरे में छिपा बैठा था एक और, देखते ही उड़े होश!
दहेज देखकर खुली रह गई आँखें! दूल्हे के पूरे परिवार को मिला मनपसंद गिफ्ट, वीडियो वायरल
दादाजी का अनोखा तर्क: इस तरह पिएंगे शराब, तो रहेंगे आबाद!
धोनी ने पंत को बताया अपना सीक्रेट रनआउट फॉर्मूला! कैमरे में कैद हुई गुफ्तगू
प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी के आंसुओं ने किया सबको भावुक
वक्फ संपत्ति पर TMC नेताओं का कब्जा, इसलिए भड़का रहे हिंसा: बंगाल BJP चीफ सुकांत मजूमदार
भूतनी का डर: जाट से बचकर अब रेड 2 से होगी टक्कर!