झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी में शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी के बाद माहौल बिगड़ गया है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे हुई, जिसके बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरही के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि धार्मिक जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया।
जुलूस में शामिल लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया था, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। धार्मिक रैली का आयोजन करने वाले समूह ने दावा किया है कि पथराव में कई महिलाएं घायल हुई हैं। मामले की जांच जारी है।
रविवार को हजारीबाग जिले से शोभायात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की खबर आई। धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। झड़प की वजह से दिल्ली-कोलकाता (एनएच-2) बाधित हो गया था।
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यज्ञ हो रहा था और जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, पत्थरबाजी हुई और फिर कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगा दी। स्थिति नियंत्रण में है और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में श्रीश्री 108 श्री शतचंडी महाराज सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शोभायात्रा के दौरान झुरझुरी मस्जिद के पास पथराव की घटना हुई। इसके बाद उग्र भीड़ ने दो घरों में रखे पुआल में आग लगा दी, जिससे माहौल बिगड़ गया। दिल्ली-कोलकाता हाईवे (NH2) पर यातायात जाम हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है। एसपी समेत बड़े अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। जीटी रोड पर गाड़ी का परिचालन धीमी गति से शुरू हुआ।
*#WATCH | Hazaribagh, Jharkhand | Hazaribagh SP Arvind Kumar Singh says, A yagya was happening, and a procession was being taken out. During that, a clash erupted between two communities near a Mosque, stones were pelted, and then some people set straw piles on fire. Right now,… https://t.co/8bhQXa4Hr3 pic.twitter.com/Rt7cRkq7U0
— ANI (@ANI) April 13, 2025
हमसे रेप करवा लो, पति-बच्चों को छोड़ देंगे! - मुर्शिदाबाद से भागने को मजबूर हिन्दू महिलाओं की दर्दनाक आपबीती
युजी चहल का जादू! झप्पी मिली, रिकॉर्ड टूटे - पंजाब की रोमांचक जीत!
अपने अल्पसंख्यकों की हालत देखो... : वक्फ कानून पर पाक को भारत की खरी-खरी
पंजाब के गेंदबाजों का कहर! 95 रनों पर ढेर डिफेंडिंग चैंपियन, IPL इतिहास का सबसे छोटा लक्ष्य हुआ डिफेंड
युवक ने कार से तीन लोगों को कुचला, फिर सड़क पर लगाने लगा धार्मिक नारे!
ये गेंदबाज सीधा पिच पर करता है अटैक ! KKR के पूर्व खिलाड़ी ने खोला ऐसा राज, IPL में मचेगा हड़कंप!
चीन की ज़बरदस्त चाल: अमेरिका की रणनीति हुई फेल, दुनिया में मची खलबली!
रमनदीप सिंह का करिश्मा! बैक टू बैक अद्भुत कैच, देखकर सब रह गए दंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी: प्रिंसिपल का दीवारों पर गोबर लगाने का वीडियो वायरल, वैज्ञानिक शोध बताया
बिहार की राजनीति: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!