राजस्थान में बदलेगा मौसम: क्या फिर होगी बारिश और आंधी? जानिए ताजा पूर्वानुमान
News Image

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ ही राजस्थान में बादल और बारिश का दौर थम गया है।

आज रविवार से अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

सोमवार और मंगलवार को हीट वेव का अगला दौर शुरू होने का अनुमान है, जिसके दौरान तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि, 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर 14 अप्रैल से शुरू होने की प्रबल संभावना है।

जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।

15-16 अप्रैल को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में और वृद्धि होने तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव भी चल सकती है।

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।

17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज और हल्की-मध्यम आंधी आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा बामनवास, सवाई माधोपुर में 16.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +2.2 डिग्री) दर्ज किया गया।

राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 16 से 78 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी।

आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14-15 अप्रैल से हीटवेव का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गजब! जापानी राजदूत को भाया लिट्टी चोखा, बोले - गजब स्वाद बा!

Story 1

बेंगलुरु में तेज रफ्तार टैंकर का कहर, ओवरटेक बना हादसे का कारण

Story 1

आंबेडकर जयंती पर राज ठाकरे का बड़ा बयान: मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के तर्कों को बाबा साहेब ने दिया था करारा जवाब

Story 1

IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल हुआ जारी, BCCI का बड़ा ऐलान!

Story 1

लोकबंधु अस्पताल में अग्निकांड: एक मरीज की मौत, दहशत में गांव वाले भागे!

Story 1

स्कूल फीस का मामला पहुंचा सीएम के जनसंवाद में, रेखा गुप्ता ने मिलाया फ़ोन!

Story 1

धोनी का धमाका! IPL इतिहास में रचा नया कीर्तिमान, बने पहले खिलाड़ी

Story 1

कांस्टेबल कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Story 1

संजीव गोयनका का दोहरा चेहरा: मैदान पर गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में लगाई फटकार!

Story 1

बिहार की राजनीति: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!