आईपीएल बना अखाड़ा: हेड, मैक्सवेल और स्टोइनिस भिड़े!
News Image

पंजाब और हैदराबाद के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात तो हुई ही, साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। इस गरमागरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में हुई। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 246 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की।

मैक्सवेल ने जब ओवर की आखिरी गेंद डाली तो वह डॉट बॉल रही। इस पर हेड गुस्से में मैक्सवेल से कुछ कहते हुए नजर आए। मैक्सवेल ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। अंपायर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हेड लगातार गुस्से में मैक्सवेल को देखते हुए कुछ कहते रहे।

तभी पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस वहां पहुंचे और हेड को आंखें दिखाते हुए कुछ कहा। वीडियो में स्टोइनिस थोड़ा मुस्कुराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

हालांकि, विवाद सिर्फ आखिरी गेंद की वजह से नहीं था। दरअसल, मैक्सवेल द्वारा फेंके जा रहे ओवर की पांचवीं गेंद पर भी दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी। इससे पहले हेड ने मैक्सवेल की लगातार दो गेंदों पर छक्के जड़े थे। पांचवीं गेंद डॉट रही और मैक्सवेल ने गुस्से में गेंद विकेटकीपर की ओर फेंक दी। हेड को लगा कि गेंद उनके पास से गुजरी है और उन्होंने मैक्सवेल पर गुस्सा निकाला।

गौरतलब है कि ट्रेविस हेड ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी भी की। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में राजनीतिक भूचाल: पशुपति पारस ने एनडीए को दिया झटका, महागठबंधन की ओर बढ़े कदम!

Story 1

मध्यप्रदेश: मंदिर में सो रहे जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, छह गिरफ्तार

Story 1

हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में अग्निकांड, आठ की मौत, IPL टीम भी मौजूद!

Story 1

जापान के राजदूत ने बिहार में चखा लिट्टी-चोखा, कहा गजब स्वाद बा!

Story 1

IPL 2025: जीत के बाद भी CSK सबसे नीचे, धोनी की टीम को नुकसान!

Story 1

धोनी और दुबे का धमाका! CSK ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

Story 1

पीएम मोदी ने पहनाए जूते, 14 साल बाद रामपाल कश्यप का प्रण हुआ पूरा

Story 1

बेंगलुरु में तेज रफ्तार टैंकर का कहर, ओवरटेक बना हादसे का कारण

Story 1

पूर्व क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी का निधन

Story 1

पत्नी के सामने ही दूसरी महिला ने पकड़ा पति का गुप्तांग, मचा हड़कंप!