दिल्ली में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने एक प्रेरणादायक वॉकथॉन का आयोजन किया। देशभर में कई राज्यों में मैराथन आयोजित की जा रही हैं, जिसके तहत दिल्ली में भी सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब केवल कहने के लिए नहीं, बल्कि जीने की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा, हम अपने कर्मों के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। दिल्ली सरकार उनके दिखाए रास्ते और सिद्धांतों के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि बाबा साहब की सोच सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्तिकरण की नींव है, जिसे दिल्ली सरकार अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से लगातार आगे बढ़ा रही है।
वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सफेद टोपी पहने नजर आईं। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने अंबेडकर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस मुहिम को और सशक्त बना दिया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें देश के पहले कानून मंत्री और दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है, की 14 अप्रैल को 134वीं जयंती है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था, और उनका निधन दिल्ली में हुआ था। इस मौके को लेकर दिल्ली सहित पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं।
अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) पर राजनीतिक दलों में अंबेडकर को अपना बनाने की होड़ लगी हुई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इटावा में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, यूपी बीजेपी ने बाबासाहेब के नाम पर मैराथन आयोजित की। लखनऊ में बीजेपी द्वारा आयोजित मैराथन की थीम एक भारत समरस भारत रखी गई, जिसके केंद्र में दलित और ओबीसी के बच्चे, युवा और मैराथन धावक रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैराथन जर्सी को लॉन्च किया है। दलित युवाओं को जोड़ने की यह एक कोशिश है।
*#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, आज दिल्ली सरकार द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। वॉकथॉन में सैकड़ों बच्चों ने सहभागिता की है। हम ये मानते हैं कि बाबा साहब कहने के व्यक्तित्व नहीं थे जीने के व्यक्तित्व थे। आज के समय… https://t.co/kB0dLVDBmU pic.twitter.com/Kv3qbkCDnT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2025
नायब सैनी ने कांग्रेस की बीमारी का किया इलाज, PM मोदी ने मंच से की घोषणा, CM सैनी ने बजाईं तालियां
DRS में धोनी से हुई चूक, गेंदबाज की जिद ने बचाया!
फोटोशूट के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन गिरे नदी में!
राहुल त्रिपाठी का हैरतअंगेज कैच: फैंस ने दिया फ्लाइंग त्रिपाठी का नया नाम!
सादगी के उपदेशक प्रेमानंद महाराज की लग्जरी कार पर विवाद!
अर्श से फर्श तक! कभी करोड़ों के मालिक, अब मेहुल चोकसी के घर का हाल बेहाल
धोनी का DRS लेने से इनकार, 24 वर्षीय खिलाड़ी मैदान पर अड़ा, थाला को गलत साबित किया!
इंडियन पिटाई लीग: दिल्ली में IPL मैच के दौरान लड़का-लड़की में भीषण लड़ाई!
दुआ करो, सत्ता में आए तो एक घंटे में समाधान होगा : वक्फ कानून पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान
जगन्नाथ मंदिर से ध्वज ले गया बाज: दिव्य संकेत या चमत्कार?