लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) को अक्सर धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाता है क्योंकि धोनी द्वारा लिए गए अधिकतर रिव्यू सटीक साबित होते हैं।
इस बार, अंपायर द्वारा निकोलस पूरन को नॉट आउट दिए जाने के बाद धोनी ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। लेकिन गेंदबाज, 24 वर्षीय अंशुल कम्बोज नहीं माने। उन्होंने अपनी जिद दिखाई और अंततः धोनी को रिव्यू लेने के लिए मना लिया।
धोनी का मानना था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही है और रिव्यू लेने का कोई फायदा नहीं है। गेंदबाज ने अपनी बात पर जोर दिया कि गेंद स्टंप्स में लग रही है।
गेंदबाज की बात मानकर धोनी ने अंपायर की ओर इशारा कर रिव्यू लेने का संकेत दिया। रीप्ले में गेंद सीधा लेग स्टंप को जाकर लगती हुई दिखाई दी, और चेन्नई सुपर किंग्स को विकेट मिल गया।
इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन का विकेट अंशुल कम्बोज को मिला। अगर अंशुल अपनी जिद पर अड़े नहीं रहते, तो धोनी रिव्यू नहीं लेते और चेन्नई को इस दिग्गज खिलाड़ी का विकेट भी नहीं मिलता।
सोशल मीडिया पर कई लोग अंशुल कम्बोज को इस फैसले के लिए क्रेडिट दे रहे हैं। आमतौर पर धोनी का रिव्यू सटीक माना जाता है, लेकिन इस बार वह भी चूक गए और उनका अनुमान गलत साबित हुआ। इस तरह 24 वर्षीय अंशुल कम्बोज ने धोनी को भी गलत साबित कर दिया।
*First Dhoni refused to take review, But at end Anshul Kamboj convinced him. Well ball Anshul Kamboj...🔥
— KBKE : Filmy Update (@kahanibollyki) April 14, 2025
Dhoni Review system expose hote - hote reh gaya. #LSGvCSK #CSKvLSG #ipl2025 #IPL #Dhoni #MSDhoni #kbke #alltop24
Follow : @kahanibollyki For More pic.twitter.com/tqopf1xo2p
बारिश का कहर: 5-6 दिन गरज-चमक के साथ छींटे, मौसम विभाग का अलर्ट
बेमेल प्यार का खौफनाक अंजाम: तीन बच्चों की मां और प्रेमी ने की आत्महत्या!
रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!
दादाजी का अनोखा तर्क: इस तरह पिएंगे शराब, तो रहेंगे आबाद!
पहली मुलाकात में प्रीति जिंटा का सवाल, प्रियांश के जवाब पर शरमाईं डिंपल गर्ल !
केसरी चैप्टर 2: क्या अक्षय कुमार की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है? प्रारंभिक समीक्षाएँ उत्साहजनक!
अलीगढ़: होने वाले दामाद के साथ भागी सास, पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे!
मंदिर में बुजुर्ग ने लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
चीन की ज़बरदस्त चाल: अमेरिका की रणनीति हुई फेल, दुनिया में मची खलबली!
बिहार में गठबंधन की राह: पशुपति पारस ने साधा सुर, समाधान पर दिया ज़ोर