राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया।
अभिषेक आईपीएल मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल (131) को पीछे छोड़ा।
पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।
यह शतक अभिषेक के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि पूरे सीजन में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। पंजाब के खिलाफ शतक पूरा करते ही उन्होंने जेब से एक पर्ची निकालकर अपने प्यार का इजहार किया।
अभिषेक शर्मा का जश्न चर्चा का विषय बन गया। शतक लगाने के बाद उन्होंने सर झुकाकर दर्शकों का अभिवादन किया और फिर अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिसमें लिखा था, This One Is For Orange Army ।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन ने अभिषेक के शतक का जश्न मनाया। अभिषेक की मां भी वहीं मौजूद थीं और उन्होंने खुशी में उन्हें गले लगा लिया।
इस सनसनीखेज मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
लेकिन पंजाब के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार पारी खेलकर सारी कसर पूरी कर दी और हैदराबाद को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन उन्होंने बनाए।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पंजाब ने श्रेयस अय्यर के 82, प्रभसिमरन के 42 और स्टोइनिस के 11 गेंदों पर 34 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 245 रन बनाए।
जवाब में हैदराबाद ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
ट्रैविस हेड ने भी 37 गेंदों पर 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाए और मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया।
अभिषेक ने 55 गेंदों पर 14 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 141 रन बनाए।
*WHAT. A. MOMENT. 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2025
100 reasons to celebrate #AbhishekSharma s knock tonight! PS. Don t miss his special message for #OrangeArmy 🧡
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/HQTYFKNoGR
#IPLonJioStar 👉 #SRHvPBKS | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/DECkzxRYhi
RCB के खिलाड़ी से मजाक करना विराट कोहली को पड़ा भारी, ड्रेसिंग रूम में दी गालियां
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
इंडियन पिटाई लीग: दिल्ली में IPL मैच के दौरान लड़का-लड़की में भीषण लड़ाई!
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, 200 से अधिक मरीजों का रेस्क्यू
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला: मुस्लिम समाज की चिंता है तो अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते?
मुंबई में कार सवार पापा की परी का ट्रैफिक पुलिस को धौंस, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
जगन्नाथ मंदिर का ध्वज ले उड़ा बाज, क्या आने वाली है कोई आपदा?
कर्नाटक में बिहार का दाग: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
धोनी से बात करने आए बडोनी, तो पंत हुए नाराज़, बल्लेबाज को हटाया!
पश्चिम बंगाल: भांगर में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज