मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद BSF की पांच कंपनियां तैनात
News Image

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पांच कंपनियों को तैनात किया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार ये तैनाती पुलिस की सहायता के लिए की गई है। संशोधित वक्फ कानून के मद्देनजर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर करणी सिंह शेखावत ने बताया कि बीएसएफ पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। जरूरत पड़ने पर और भी सुरक्षाबलों को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ पुलिस की मदद के लिए है, स्वतंत्र कार्रवाई के लिए नहीं। राज्य पुलिस की मांग और जरूरतों के अनुसार ही काम किया जाएगा।

अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में शांति बहाल हो जाएगी। BSF हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

कर्नाटक में जाति जनगणना रिपोर्ट: पिछड़ा वर्ग आरक्षण 51% करने की सिफारिश

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार जाति जनगणना रिपोर्ट पर जोर दे रही है। मंत्रिमंडल में पेश रिपोर्ट में पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण 51 प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है।

अभी कर्नाटक में आरक्षण 32 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या 70 प्रतिशत है।

तमिलनाडु और झारखंड का उदाहरण देते हुए रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि दोनों राज्यों में पिछड़े वर्ग की आबादी के अनुसार 69 और 77 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

इसी आधार पर कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में पिछड़े समुदायों को 51 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।

मिजोरम में म्यांमार का नागरिक 17 किलो मेथामफेटामिन के साथ गिरफ्तार

मिजोरम के सियाचांगकॉन (लांगतलाई) में सुरक्षाबलों ने एक म्यांमार के नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 17.946 किलोग्राम मेथामफेटामिन टैबलेट बरामद की गई है।

असम राइफल्स की प्रवक्ता ने बताया कि असम राइफल्स ने मिजोरम के लांगतलाई जिले के सियाचांगकॉन इलाके में मादक पदार्थों की 1,80,000 टैबलेट की खेप बरामद की।

यह सफलता असम राइफल्स और बुअल्पुई पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 54 करोड़ रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद मादक पदार्थों को बुअल्पुई पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है।

23 अप्रैल को बंगाल में एम्स कल्याणी का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल दौरे पर आएंगी। वे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कल्याणी (एम्स कल्याणी) में होने वाले पहले वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। एम्स कल्याणी का पहला दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को होगा।

कार्यक्रम दोपहर बाद एम्स कल्याणी के बीसी राय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

वैज्ञानिकों ने झींगुर की छह नई प्रजातियां खोजी

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) और जर्मनी के म्यूजियम ए कोएनिग के वैज्ञानिकों ने पूर्वोत्तर भारत में झींगुर की छह नई प्रजातियों की खोज की है।

उनका यह शोध जूटाक्सा नाम की वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया कि ये झींगुर सेरिसिना समूह से संबंधित हैं और इन्हें जैव विविधता से भरपूर पूर्वोत्तर क्षेत्रों में पाया गया है।

जेडएसआई के देवांशु गुप्ता, देबिका भुनिया, कैलाश चंद्रा सहित जर्मनी के डिर्क एहरेंस ने अध्ययन में मालाडेरा, नियोसेरिका और सेरिका वंश की छह नई प्रजातियां खोजीं।

इसके साथ ही, 28 अन्य प्रजातियों को पहली बार इस क्षेत्र में दर्ज किया गया।

झारखंड में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में जवान शहीद, दूसरा घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के किए आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया है और एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने बताया कि घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में हुई।

घायल जवानों में से एक विष्णु सैनी कोबरा 203 बटालियन का है, जबकि शहीद जवान सुनील धान झारखंड जगुआर का था।

लातेहर में छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

झारखंड के लातेहर में पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्य हैं।

लातेहर के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को हेसाबार-भांग वन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

इनकी पहचान नारायण भोकत, आलोक यादव उर्फ अमरीश, अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय ओरांव के रूप में हुई है।

प्रख्यात कथक गुरु कुमुदिनी लाखिया का 95 वर्ष की उम्र में निधन

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित प्रख्यात कथक गुरु कुमुदिनी लाखिया (95) का अहमदाबाद में निधन हो गया।

1930 में जन्मीं कुमुदिनी ने सात साल की उम्र में कथक का प्रशिक्षण शुरू किया और दुनिया को इसके एक नए रूप से रूबरू कराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें एक सच्ची सांस्कृतिक दूत बताया।

दुष्कर्म के लिए उकसाने वाली युवती को 20 साल की कैद

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक अदालत ने 2023 में अपनी सहपाठी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के लिए उकसाने के आरोप में एक युवती को 20 साल कैद की सजा सुनाई।

घटना के समय पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता को उसकी दोषी सहपाठी ने 17 अक्तूबर, 2023 को नशीला पदार्थ मिलाकर शीतल पेय पिला दिया था।

बाद में दोषी के दो साथी लड़की को कार में कटक के एक होटल में ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य दो आरोपियों का मुकदमा अभी चल रहा है।

पीएम मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर, मधुबनी में करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वह मधुबनी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह दौरा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित प्रमुख कार्यक्रम का हिस्सा होगा। इसकी मेजबानी इस बार बिहार को मिली है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल पंचायती राज के क्षेत्र में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे एनडीए के लिए भी रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

असम : डिब्रूगढ़ में 11 टोके गैको छिपकली जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

असम पुलिस की विशेष कार्य बल ने डिब्रूगढ़ जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 टोके गैको छिपकली (केको साप) जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ ने डिब्रूगढ़ जिला पुलिस व वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन, दक्षिण एशिया कार्यालय के सहयोग से मोहनबारी तिनियाली के सन फीस्ट ढाबे पर जाल बिछाया।

टीम ने देखा कि दो संदिग्ध एक सफेद कार और एक अन्य मोटरसाइकिल से आए। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया और बैग से 11 छिपकली बरामद की।

केरल: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 13 गायों की मौत

केरल के पलक्कड़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 13 गायों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को मीनकारा बांध के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि इलाके में चर रहीं गायों का एक झुंड रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। तभी चेन्नई से पलक्कड़ जा रही एक ट्रेन गायों को रौंदते हुए निकल गई।

हादसे के बाद गायों के शव रेलवे ट्रैक और उसके आस-पास बिखरे पड़े मिले। बाद में शवों को हटाकर ट्रैक खाली कराया गया।

मिजोरम में ब्रू समुदाय के लिए घर आधारित हॉस्टल बनेगा: मुख्यमंत्री

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि राज्य सरकार ब्रू समुदाय के लिए एक घर-आधारित होस्टल बनाएगी, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

ब्रू समुदाय के पारंपरिक नववर्ष उत्सव बोइसु महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ब्रू छात्रों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के विकास में समावेशिता सुनिश्चित करेगी।

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगी असम सरकार: हिमंत बिस्व सरमा

भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी को यादगार बनाने के लिए असम सरकार ने 8 सितंबर 2025 से 8 सितंबर 2026 तक सालभर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

इस मौके पर देशभर में हजारिका पर आधिकारित कार्यक्रमों का आयोजन, जीवनी का प्रकाशन, स्मारक सिक्का और अन्य कई पहल की जाएंगी।

यह जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हाथी पर सवार शख्स पर बाघ का जानलेवा हमला! रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Story 1

बंगाल में बेकाबू हालात! ममता की अपील बेअसर, हिंसा में बच्चे भी घायल

Story 1

संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज: बकरा काटने की शुरुआत, एसंशी तो गयो...

Story 1

मुर्शिदाबाद में हिंसा: चाकू-छुरी लेकर घर में घुसे, तोड़फोड़-लूटपाट की , स्थानीय लोगों ने मांगी सुरक्षा

Story 1

प्रिंसिपल और टीचर की अश्लील हरकतों का छात्रा ने खोला राज़, बोली - ऑफिस में पास बैठकर...

Story 1

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, खुशी से झूमीं काव्या मारन, मां को लगाया गले!

Story 1

पल भर में खाक! भारत ने बनाया लेजर हथियार, मिसाइल और ड्रोन होंगे ढेर

Story 1

मेरी जगह है वो! बुमराह और करुण नायर की मैदान पर तीखी नोकझोंक, हार्दिक और रोहित ने किया बीच-बचाव

Story 1

अफगान महिला क्रिकेटरों के लिए जय शाह का बड़ा कदम, गांगुली को ICC में मिली अहम जिम्मेदारी

Story 1

बेंगलुरु में बीच सड़क हंगामा: पुलिस और सीआईएसएफ जवान में तू-तू मैं-मैं, वर्दी पर हाथ उठाने की नौबत!