चंडीगढ़: हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कोशिश कर रहा था।
सुरक्षाकर्मियों ने जब सूटकेस की जांच की तो अंदर छिपी लड़की को पकड़ लिया। यह घटना हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है।
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। माना जा रहा है कि लड़का अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल में ला रहा था।
वीडियो में दिखाया गया है कि हॉस्टल के गार्डों ने छात्र को रोका और सूटकेस खोलने पर उसमें लड़की मिली। एक सहपाठी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
यह स्पष्ट नहीं है कि हॉस्टल कर्मचारियों या विश्वविद्यालय प्रशासन को कैसे पता चला कि सूटकेस में कुछ छिपा हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से वायरल हो रहे वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि लड़की लड़के की गर्लफ्रेंड है। कहा जा रहा है कि लड़की तब पकड़ी गई जब सूटकेस एक बम्प से टकराया और गार्ड ने सूटकेस से चीख सुनी।
विश्वविद्यालय ने अभी तक यह सार्वजनिक नहीं किया है कि छात्र या लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। हालांकि इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक यूजर ने लिखा कि सूटकेस में बैठी लड़की और सूटकेस खोलते हुए फोटो के लिए पोज दे रहे लड़के को मीम मटेरियल हॉल ऑफ फेम में जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा उनके हॉस्टल में भी एक बार हुआ था।
*A boy tried sneaking his girlfriend into a boy s hostel in a suitcase.
— Squint Neon (@TheSquind) April 12, 2025
Gets caught.
Location: OP Jindal University pic.twitter.com/Iyo6UPopfg
जल जगर दिखावा साबित: तालाब भरने के लिए छोड़ा पानी, खेतों में बर्बाद!
केएल राहुल नहीं, संजू सैमसन ने स्टार्क को माना दिल्ली की जीत का हीरो
लाइव मैच में KKR के तीन बल्लेबाजों का बल्ला हुआ फेल, अंपायर ने पकड़ी गड़बड़ी!
BSF में कुत्तों की ट्रेनिंग: वीडियो देख गर्व से भर जाएगा सीना
ये रिश्ता क्या कहलाता है: रूही की नजर लगी अभिरा-अरमान के रिश्ते को, शो में आएगा बड़ा मोड़!
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: बम बनाने के सामानों के साथ 22 नक्सली गिरफ्तार
पंजाब किंग्स की जीत के बाद, क्यों वायरल हुआ प्रीति जिंटा का 90 के दशक का Liril ऐड?
पाकिस्तान सुपर लीग में IPL से ज़्यादा पैसा? सच्चाई जान दंग रह जाएंगे!
वक्फ संशोधन एक्ट पर हिंसा: CJI ने जताई चिंता, धैर्य रखने का सुझाव
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, लाखों कर्मचारियों को लाभ!