राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। वे आईपीएल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
अभिषेक ने केएल राहुल (131) का रिकॉर्ड तोड़ा और पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।
यह शतक अभिषेक के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि इस सीजन में वे एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे।
पंजाब के खिलाफ शतक पूरा करते ही, उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और अपने प्यार का इजहार किया।
पर्ची पर उन्होंने ऑरेंज आर्मी के प्रति अपना प्यार दर्शाया था। उन्होंने लिखा था, यह सिर्फ ऑरेंज आर्मी के लिए है।
अभिषेक का शतक पूरा होने पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन खुशी से झूम उठीं। वे जहां बैठी थीं, वहां अभिषेक की मां भी मौजूद थीं।
अभिषेक ने जैसे ही शतक पूरा किया, काव्या मारन ने खुशी में अभिषेक की मां को गले लगा लिया।
आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पंजाब ने श्रेयस अय्यर के 82, प्रभसिमरन के 42 और अंत में स्टोइनिस के 11 गेंदों पर 34 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 245 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद ने तूफानी शुरुआत की। अभिषेक शर्मा बेहद तेज दिखे। उन्होंने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
ट्रैविस हेड ने उनका बखूबी साथ दिया, जिन्होंने 37 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों के साथ 66 रन बनाए और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया।
अभिषेक ने 55 गेंदों पर 14 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 141 रन बनाए।
*WHAT. A. MOMENT. 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2025
100 reasons to celebrate #AbhishekSharma s knock tonight! PS. Don t miss his special message for #OrangeArmy 🧡
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/HQTYFKNoGR
#IPLonJioStar 👉 #SRHvPBKS | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/DECkzxRYhi
IPL 2025: CSK ने रुतुराज गायकवाड़ के स्थान पर 17 वर्षीय खिलाड़ी को किया शामिल!
जानू वापस आ जाओ, बच्चों को क्या जवाब दूं? लापता पति के लिए पत्नी की मार्मिक अपील
मुर्शिदाबाद हिंसा: TMC नेता का सनसनीखेज आरोप, BSF की मिलीभगत से रची गई थी साजिश!
न्यूयॉर्क में मनेगा अंबेडकर दिवस : मेयर ने की ऐतिहासिक घोषणा, भारतीयों के लिए गर्व का पल
संजू, मेरी धड़कन चेक करना... बल्लेबाजी करते विराट कोहली को अचानक क्या हुआ? फैंस की सांसें अटकीं!
बिहार में कांग्रेस का खेल खत्म? राजद के सहारे चुनाव लड़ने की तैयारी!
मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाने में क्या हैं चुनौतियां?
राहुल द्रविड़ को बैसाखी के सहारे देख भावुक हुए विराट कोहली, की ये गुजारिश पर कोच ने अनसुनी कर दी
करुण नायर और बुमराह में तीखी बहस, हार्दिक पंड्या ने किया मामला शांत
टोल पर महिला का तांडव: फास्टैग खत्म होने पर टोलकर्मी को जड़े थप्पड़, कैमरे में कैद!