आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आपस में भिड़ीं।
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में ही धुआंधार शतक ठोक दिया।
246 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने यह कारनामा किया।
अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। पंजाब के गेंदबाज उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी के आगे बेबस नजर आए।
शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ने एक छोटा सा पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था, यह ऑरेंज आर्मी के लिए है। उन्होंने इस मैच में केवल 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की थी।
यह आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक है।
आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी:
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | गेंदें | टीम | विरोधी टीम | स्थान | वर्ष | |---|---|---|---|---|---|---| | 1 | क्रिस गेल | 30 | आरसीबी | पुणे वारियर्स इंडिया | बेंगलुरु | 2013 | | 2 | यूसुफ पठान | 37 | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई इंडियंस | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 2010 | | 3 | डेविड मिलर | 38 | किंग्स XI पंजाब | आरसीबी | मोहाली | 2013 | | 4 | ट्रैविस हेड | 39 | सनराइजर्स हैदराबाद | आरसीबी | बेंगलुरु | 2024 | | 4 | प्रियांश आर्य | 39 | पंजाब किंग्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुल्लापुर | 2025 | | 5 | अभिषेक शर्मा | 40 | सनराइजर्स हैदराबाद | पंजाब किंग्स | हैदराबाद | 2025 |
इससे पहले, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की शानदार 82 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 245 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।
निहाल वढेरा (27 रन) के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।
प्रभसिमरन सिंह (42 रन) और प्रियांश आर्य (36 रन) की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 24 गेंदों में 66 रन जोड़कर पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई।
अंत में, मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 34 रन (4 छक्के, 1 चौका) बनाकर टीम को 240 के पार पहुंचाया।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने 4 विकेट झटके, जबकि आईपीएल में डेब्यू कर रहे ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद शमी का दिन निराशाजनक रहा, उन्होंने 4 ओवर में 75 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए।
*THE CELEBRATIONS OF ABHISHEK SHARMA AFTER COMPLETED HIS HUNDRED. 🔥 pic.twitter.com/AKzi5y3opU
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 12, 2025
अलीगढ़: सास संग फरार दामाद राहुल का गांव वालों ने किया बचाव!
बिहार: तेजस्वी के विधायक की दबंगई, NH-27 पर मचाया कोहराम, तोड़े डिवाइडर!
CM रेखा गुप्ता का मानवता को सम्मान: सड़क से गायें हटवाईं, विनम्रता से की अपील
म्यांमार में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 मापी गई
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जाने दोनों टीमों की प्लेइंग-11!
17 साल का बल्लेबाज करेगा ऋतुराज गायकवाड़ को रिप्लेस! धोनी की तरह लगाता है हेलिकॉप्टर सिक्स
पाकिस्तान सुपर लीग: प्लेयर ऑफ द मैच को हेयर ड्रायर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
पल भर में खाक! भारत का लेजर सिस्टम ड्रोन और विमानों को करेगा ढेर, जानिए कैसे
हार के बाद भी बरकरार मुस्कान! श्रेयस अय्यर ने अभिषेक की तूफानी पारी को बताया असाधारण
झूठ का पर्दाफाश! अभिषेक शर्मा ने खोला पर्ची का असली राज