आज, पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान के जन्म की खुशी में समर्पित है। भगवान राम के परम भक्त और भगवान शिव के अवतार हनुमान जी की पूजा-अर्चना का यह विशेष दिन है।
हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और समर्पण को दर्शाने वाला यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। भक्त आज के दिन विशेष पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करके अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन अंजनि पुत्र मारुति का जन्म हुआ था। मान्यता है कि केसरीनंदन की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
बजरंगबली को केला अत्यंत प्रिय फल है और यह सदैव उनके भोग में शामिल किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन 11 केले लें और हर एक में एक लौंग लगा दें। इसके बाद इन फलों को हनुमानजी को समर्पित करें और फिर प्रसाद स्वरूप बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी ही एक ऐसे देव हैं जो आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं। इसलिए हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 03 बजकर 20 मिनट पर हुई। इसका अंत 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर होगा।
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 11, 2025
श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और… pic.twitter.com/Wio8n0w4TR
बिहार में खुला एशिया का सबसे चौड़ा 6 लेन केबल पुल, 12 जिलों की दूरी होगी कम!
केजरीवाल की बेटी हर्षिता: IIT दिल्ली से स्टार्टअप तक का सफर
CSK में शामिल हुआ बेबी एबी , धोनी का मास्टरस्ट्रोक!
घर में खुद आग, दूसरे को नसीहत? बांग्लादेश को भारत का करारा जवाब!
CSK के लिए बेबी एबी बनेंगे तारणहार, SA20 में मचा चुके हैं तहलका!
अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ देखकर जनता कंफ्यूज, जानें क्यों?
ये अनैतिक है : SC के फैसले पर उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान से डीएमके नाराज
केसरी चैप्टर 2 : कोर्ट रूम में अक्षय कुमार का धमाका, दर्शकों ने कहा - एक खिलाड़ी सब पर भारी!
मांझी का दावा: NDA में कोई मतभेद नहीं, तेजस्वी को मिला लॉलीपॉप , नीतीश ही रहेंगे नेता
राजनाथ सिंह का मुगल शासकों पर तीखा हमला: पाकिस्तान में कसीदे समझ आते हैं, भारत में क्यों?