किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर!
News Image

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने किश्तवाड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया है।

9 अप्रैल से जारी सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए।

भारतीय सेना 9 अप्रैल से किश्तवाड़ के छत्रू जंगल में सर्च अभियान चला रही है।

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को भी मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया।

तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक से जवानों पर गोलीबारी कर दी।

सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने एनकाउंटर में 3 आतंकवादियों को मार गिराया।

सुरक्षा बलों ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान जारी है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर्पस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 9 अप्रैल को छत्रू जंगल किश्तवाड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उसी दिन देर शाम संपर्क स्थापित किया गया। आतंकवादियों को प्रभावी ढंग से घेर लिया गया और गोलीबारी शुरू हो गई।

प्रतिकूल इलाके और मौसम के बावजूद बहादुर सैनिकों द्वारा अभियान जारी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सड़क पर हाथापाई: गुस्से में एक लड़की ने दूसरी को नाले में धकेला, वीडियो वायरल!

Story 1

जिया हो बिहार के लाला : किसान के बेटे वैभव का IPL में धमाका, आउट होने पर छलके आंसू

Story 1

अहमदाबाद में इशांत शर्मा और युवा बल्लेबाज में तकरार, यूजर्स बोले- गर्मी बहुत है!

Story 1

बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या: भारत का सख्त रुख, यूनुस सरकार को कड़ी चेतावनी!

Story 1

घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख उड़े होश, मछुआरों के हाथ लगी रहस्यमयी जीव!

Story 1

अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती!

Story 1

जाट फिल्म से विवादित सीन हटाया गया, निर्माताओं ने मांगी माफी

Story 1

प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी की मार्मिक अपील से भावुक हुए लोग

Story 1

जीत के बाद संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाया गले, खुशी से झूमे!

Story 1

वैभव सूर्यवंशी: 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर रचा इतिहास!