अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपनी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां, होने वाले पति के साथ ढाई लाख रुपये नकद और जेवर लेकर चली गई है।
मामला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र का है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जांच कर रही पुलिस को दो दिन से फरार दामाद और सास के बारे में एक अहम सुराग मिला है। जानकारी के अनुसार, दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है।
हालांकि, कानूनी रूप से दोनों बालिग हैं, इसलिए साथ में रह सकते हैं। लेकिन पैसे साथ लेकर जाने के मामले में वे कानूनी रूप से फंस सकते हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट सुभाष तंवर के अनुसार, भले ही संविधान ऐसे मामलों में कपल को सुरक्षा देता है, पर चूंकि महिला बिना पति की अनुमति के घर से कैश लेकर गई है, इसलिए यह एक आपराधिक अपराध है। महिला का भले ही अपना घर है, लेकिन कानूनी रूप से यह अपने ही घर से चोरी का मामला बनता है। ऐसे में दोनों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सामाजिक रूप से यह मामला स्वीकार्य नहीं हो सकता और पति के कोर्ट जाने के बाद कई पहलू सामने आ सकते हैं। कोर्ट ने भी कहा है कि ऐसे मामलों में सामाजिक संस्कारों का भी पालन किया जाना चाहिए।
कानून दोनों को लिव-इन में रहने की इजाजत देता है, लेकिन अगर दामाद और सास शादी करने का फैसला करते हैं, तो पहले महिला को अपने पति से तलाक लेना होगा। तलाक के बिना दूसरी शादी गैरकानूनी होगी।
हालांकि, एडल्टरी कानून खत्म होने के बाद दोनों लिव-इन में रह सकते हैं, लेकिन महिला का पति कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकता है। इसके बाद देखना होगा कि कोर्ट इस मामले को किस तरह से लेता है।
इस मामले में महिला की बेटी का बयान सामने आया है। उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें मां नहीं, उनका पैसा वापस चाहिए।
*#अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से मात्र 9 दिन पहले एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। करीब चार महीने पहले महिला की बेटी की शादी तय हुई थी। इसी दौरान दामाद ने अपनी होने वाली सास को एक मोबाइल गिफ्ट किया, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत… pic.twitter.com/CLIDziDqRE
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 9, 2025
किसकी मिसाइल? कीव में भारतीय दवा कंपनी पर हमला, रूस-यूक्रेन में आरोप-प्रत्यारोप
अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ देखकर जनता कंफ्यूज, जानें क्यों?
द्रविड़ और सैमसन के बीच अनबन! वायरल वीडियो से उठे सवाल
एक गेंद, दो बार आउट! फिर भी नहीं लौटे हेड, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
एस्केलेटर पर भाभियों का अनोखा अंदाज! वीडियो देख आप भी हंस पड़ेंगे
पीएसएल को बचाने की कोशिश: पीसीबी का मोटरसाइकिल दांव, क्या कायम रहेगी साख?
ग्लेन फिलिप्स बाहर, गुजरात टाइटंस में श्रीलंकाई धुरंधर दासुन शनाका की एंट्री!
अमर इश्क: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन बच्चों को किया अनाथ
अमेरिका में गोलीबारी से कोहराम, फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में दो की मौत, हमलावर गिरफ्त में
केसरी चैप्टर 2 ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर मची धूम