वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 33वां मैच खेला गया। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने की और पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या ने 8वें ओवर में अभिषेक शर्मा (40 रन, 28 गेंद) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।
10वें ओवर में हार्दिक पांड्या से एक बड़ी चूक हो गई। ट्रेविस हेड एक ही गेंद पर दो बार आउट हुए, लेकिन उन्हें पवेलियन नहीं लौटना पड़ा।
ओवर की चौथी गेंद पर हेड कैच आउट हो गए और मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। तभी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया, जिससे मुंबई का उत्साह ठंडा पड़ गया। हार्दिक ने अंपायर जयरामन मदनगोपाल से बात की और फिर से गेंदबाजी करने चले गए।
अगली गेंद पर हेड ने फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और कैच दे बैठे। लेकिन चूंकि यह नो बॉल थी, इसलिए हेड फिर से बच गए। उस समय हेड 24 रन पर खेल रहे थे।
हालांकि, ट्रेविस हेड इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। इस धीमी पारी के साथ ही हेड ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया। यह आईपीएल इतिहास में उनकी सबसे धीमी पारी है।
इसके बावजूद, हेड ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 575 गेंदों में हासिल की है। इस लिस्ट में आंद्रे रसेल (545 गेंदें) पहले स्थान पर हैं।
Heads Up for a Milestone 👊
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2025
Just 5️⃣7️⃣5️⃣ balls taken by Travis Head to reach the 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣-run mark 🧡
How many runs will he end up with tonight?#TATAIPL | #MIvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/THdYKDUcye
अरविंद केजरीवाल का दामाद कौन? IITian जो चलाते हैं अपना स्टार्टअप!
मंदिर के भोंपू से शोर की शिकायत पर महिला वकील को बेरहमी से पीटा गया
FIR के बाद जाट के मेकर्स ने मांगी माफी, फिल्म से हटा विवादित सीन
वक्फ कानून के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश: मंगलुरु में आजादी के नारे, हैदराबाद में प्रदर्शन की तैयारी
बहादुर शाह जफर: शायर, विद्रोही नेता और बेटों की कुर्बानी देने वाला शहंशाह
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढही, 4 की मौत, कई दबे होने की आशंका
दिल्ली में खूनी खेल: लेडी डॉन जिकरा और 17 साल के कुणाल की हत्या का रहस्य
धोनी का मास्टरस्ट्रोक: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज को CSK में एंट्री!
हारी RCB, फिर भी टिम डेविड बने मैन ऑफ द मैच ! जानिए ये अनोखा करिश्मा कैसे हुआ
बंदरों का गैंगवार : सड़क पर मची भयंकर लड़ाई, वायरल हुआ वीडियो