अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई है। यह घटना तब हुई जब घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी।
बताया जा रहा है कि चार महीने पहले लड़की का रिश्ता तय हुआ था और शादी 16 अप्रैल को होनी थी। शादी तय होने के बाद से ही दामाद अपनी होने वाली पत्नी से नहीं, बल्कि उसकी मां से घंटों बातें करता था।
सूत्रों के अनुसार, दामाद ने अपनी होने वाली सास को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और वे एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।
जब भी दामाद ससुराल आता था, तो वह लड़की से नहीं, बल्कि उसकी मां से अकेले में घंटों बातें करता था। घरवाले सोचते थे कि शायद शादी की तैयारियों को लेकर बातें हो रही हैं, इसलिए किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
लेकिन सबके होश तब उड़ गए जब महिला अपने होने वाले दामाद के साथ 5 लाख के जेवरात और ढाई लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गई।
लड़की के पिता ने बताया कि उसे पहले से ही शक था कि दामाद का अपनी सास के साथ कुछ चल रहा है, क्योंकि वह अक्सर उसके लिए महंगे गिफ्ट लाता था और घंटों बातें करता था। हालांकि, बेटी की शादी नजदीक होने के कारण उसने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। वह पिछले तीन महीने से बिजनेस के सिलसिले में बेंगलुरु में था।
*ये तस्वीर सास और दामाद की है। 4 महीने पहले इस महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी दामाद ने एक मोबाइल अपनी सास को गिफ्ट किया। दोनों में बात होती रही और मुहब्बत हो गई। 16 अप्रैल को बेटी की शादी से पहले मां अपने होने वाले दामाद संग चली गई।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 9, 2025
दामाद अक्सर अपनी ससुराल आता था। कमरे… pic.twitter.com/zQpzO7ZN08
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक नहीं लगाई, फिर क्यों खुश हैं अबू आजमी?
दिल्ली: सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से हत्या, परिजनों का आक्रोश - मौत के बदले मौत चाहिए
आटा चक्की खोलने के लिए 16 परमिट! दुकानदार ने दीवार पर फ्रेम कराकर टांगे
मुझे बर्थडे भी ED ऑफिस में मनाना पड़ता अगर... पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा का तीखा बयान
मुंबई इंडियंस ने KKR का तोड़ा रिकॉर्ड, SRH को हराकर IPL में रचा इतिहास!
ग्लेन फिलिप्स बाहर, गुजरात टाइटंस में श्रीलंकाई धुरंधर दासुन शनाका की एंट्री!
कश्मीर गले की नस : पाक आर्मी चीफ का विवादित बयान, भारत ने दिया करारा जवाब
केसरी चैप्टर 2 देखने से पहले अक्षय कुमार की अपील: शुरुआत के 10 मिनट न छोड़ें!
यमन के रास ईसा बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमला, 38 की मौत, 102 घायल
बीमार पत्नी, बेटी के साथ दुष्कर्म: मौलवी का घिनौना कृत्य