मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही हों, लेकिन पर्दे के पीछे की डोर सोनिया गांधी के हाथों में है। स्वयं मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात को स्वीकारा है।
हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का एक अधिवेशन आयोजित किया गया। यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का लंबा भाषण हुआ। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का आशीर्वाद उनके साथ है।
क्या इसका मतलब यह है कि सोनिया गांधी के आशीर्वाद से ही मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने हुए हैं? उम्र के लिहाज से देखा जाए तो खड़गे, सोनिया गांधी से बड़े हैं।
खड़गे ने कहा, ऐसे लोगों (भाजपा) से सतर्क रहना कांग्रेस का काम है। यह काम सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी कर सकते हैं। सोनिया गांधी के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ सकते हैं।
खड़गे ने राहुल गांधी को नौजवान बताते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, राहुल गांधी नौजवान हैं, उनके पास ऊर्जा है, उनकी विचारधारा अच्छी है। हर समाज के गरीब के लिए उनके दिल में जगह है। वे ऐसी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं।
खड़गे ने यह भी कहा कि सिर्फ जिंदाबाद-जिंदाबाद करने से कुछ नहीं होगा। जिंदाबाद-जिंदाबाद उस समय काम आता है जब जीत हासिल होती है।
दिलचस्प बात यह है कि इसी कार्यक्रम में भाषण के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी का नाम भूल गए थे। कार्यक्रम में राहुल के सामने ही खड़गे को उनका नाम याद नहीं आया। हालांकि, कुछ ही क्षण में उन्हें राहुल गांधी का नाम याद आया और उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया।
कांग्रेस के कथित संविधान बचाओ अभियान पर राहुल गांधी का नाम लेते हुए खड़गे ने कहा कि देश की रक्षा करना और संविधान को बचाने का मुहिम जो राजू... राहुल गांधी ने उठाया है, पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ गया। हम सभी को मिलकर आगे जाना है।
खड़गे ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था कि यदि राजनीतिक दल अपने पंथ को देश के ऊपर रखेंगे तो देश की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाएगी। हम सभी को इस संभावित घटना का दृढ़ निश्चय के साथ प्रतिकार करना चाहिए।
Sonia Ji (78 Years) ka Aashirwad hai.
— rae (@ChillamChilli) April 9, 2025
-82 years Old President of Congress Kharge Ji pic.twitter.com/9GhSRvrFfS
किसकी मिसाइल? कीव में भारतीय दवा कंपनी पर हमला, रूस-यूक्रेन में आरोप-प्रत्यारोप
बिहार में तूफान और भारी बारिश का खतरा! 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जितनी बार OYO...आधी रात को लड़की ने उड़ा दिए लड़के के होश!
एक्शन में CM रेखा गुप्ता, डमी स्कूलिंग पर कसी नकेल; 10 स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द करने की तैयारी!
अफगानिस्तान में तीव्र भूकंप, कश्मीर तक महसूस हुए झटके
सड़क पर रोमांस: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से आया पानी और चप्पल!
1000 रुपये में खरीदा जहरीला सांप, फिर 10 बार डंसवाया: मेरठ हत्याकांड की सच्चाई आई सामने
पाकिस्तानी सेना प्रमुख का हिन्दुओं पर ज़हर, भारतीय सेना को चुनौती
दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
मुझे बर्थडे भी ED ऑफिस में मनाना पड़ता अगर... पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा का तीखा बयान