इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे एक कथित वीडियो विवाद में कांग्रेस नेता के.के. मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह की धर्मनिरपेक्ष छवि को बदनाम करने के लिए जानबूझकर वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर कुछ नेता कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष के प्रतीक दिग्विजय सिंह की छवि को ठेस पहुंचाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.के. मिश्रा ने दावा किया कि कई भाजपा नेताओं और उनके परिवारों को दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए आर्थिक मदद, शिक्षा और इलाज तक की सुविधाएं दिलाईं, यहां तक कि कुछ की शादियों का खर्च भी उठाया।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कुछ दिवंगत नेता, जो दिग्विजय सिंह से नियमित रूप से 50,000 प्रति माह लिया करते थे, उनके नाम सार्वजनिक भी किए जा सकते हैं, लेकिन मेरे राजनीतिक संस्कार मुझे ऐसा करने से रोकते हैं।
के.के. मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के संबंधों का भी उल्लेख किया और कहा कि जब अटल जी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, तब राजीव गांधी ने उन्हें गुपचुप तरीके से अमेरिका इलाज के लिए भेजा था। यह पूरी व्यवस्था उन्होंने खुद करवाई थी, जिसका अटल जी ने सार्वजनिक मंचों से कई बार उल्लेख भी किया।
मिश्रा ने यह भी जोड़ा कि आज के भ्रष्ट नेताओं को अटल जी के उस आदर्श से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने एक पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी और राजीव गांधी के रिश्तों की चर्चा की गई है।
**सत्ता के नशे में डूबे कुछ मदांध मित्र कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिये पूरी तरह नतमस्तक, हमारे संघर्ष के पर्याय माननीय @digvijaya_28 जी की ईमानदारीपूर्ण धर्मनिरपेक्षता को षड्यंत्रपूर्वक (वीडियो में छेड़छाड़ कर) कलंकित करने के लिए ओछे और अविश्वसनीय हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ… pic.twitter.com/E5lTMkSytS
— KK Mishra (@KKMishraINC) April 17, 2025
दिल्ली में इमारत ढही, 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
मालदा में पीड़ित हिंदुओं से राज्यपाल की मुलाकात में बाधा, पुलिस पर लगा आरोप
बिना पलक झपकाए रोहित को निहारते रहे हेड, आखिर क्या था माजरा?
विराट कोहली: 1 रन बनाकर ट्रोलर्स के निशाने पर!
मैं बेहद सुंदर हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया गया : नाबालिग छात्र से संबंध रखने वाली शिक्षिका का दावा
गूगल मैप ने बारातियों को पहुंचाया रेलवे ट्रैक पर, ट्रेन ने उड़ा दी बोलेरो!
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता विवाह बंधन में, पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाए ठुमके
नशे में धुत खाकी : कंधे पर रायफल, पैरों में चप्पल, सड़क पर लेटा सिपाही!
ऋषिकेश में गंगा में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, वीडियो वायरल!
क्या मंगल पर एलियंस छिपे हैं? नासा को मिला रहस्यमयी गड्ढा!