रूस की ओर से युद्ध लड़ रहे हैं चीनी सैनिक! जेलेंस्की ने वीडियो शेयर कर किया चौंकाने वाला दावा
News Image

उत्तर कोरिया के सैनिकों के बाद अब चीनी सैनिकों की भी रूस-यूक्रेन युद्ध में एंट्री हो गई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दो चीनी सैनिकों का वीडियो शेयर कर सनसनी फैला दी है।

यूक्रेन की सेना ने युद्ध मैदान से दो चीनी सैनिकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, हमारी सेना ने रूसी सेना में लड़ने वाले दो चीनी नागरिकों को पकड़ा है। यह यूक्रेन के डोनेट्स्क इलाके में हुआ।

यूक्रेनी अधिकारियों के पास इन लोगों के दस्तावेज, बैंक कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी भी मौजूद है। जेलेंस्की ने बताया कि चीनी नागरिक हिरासत में हैं और कार्रवाई जारी है।

जेलेंस्की द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, आर्मी वर्दी पहना शख्स हाथ के माध्यम से युद्ध का सीन क्रिएट करते नजर आया। इससे पहले, जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया के सैनिकों को पकड़े जाने का वीडियो शेयर किया था।

उत्तर कोरियाई सैनिकों के युद्ध मैदान में होने की बात न तो तानाशाह किम जोंग ने स्वीकार की है और न ही रूस ने माना है कि किसी और देश के सैनिक रूस की तरफ से युद्ध में लड़ रहे हैं।

जेलेंस्की ने लिखा, हमारे पास ऐसी जानकारी है जो बताती है कि इनके अलावा और भी कई चीनी नागरिक हैं। खुफिया एजेंसी, यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस और सैनिकों की दो यूनिट इस पर काम कर रही हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री को बीजिंग से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है, चीन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

यूक्रेन भी विदेशी नागरिकों को अपनी सेना में शामिल कर रहा है। फरवरी 2022 के बाद से अब तक यूक्रेन में करीब 13,196 विदेशी लड़ाके रूस के खिलाफ लड़ने के लिए पहुंचे हैं, जिनमें से 5,878 की जान जा चुकी है। मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी है।

यूरोप के 36 देशों से किराए के सैनिक लड़ने के लिए पहुंचे हैं। पोलैंड से 2960 नागरिक यूक्रेन पहुंचे हैं, जिनमें से 1497 की मौत हो चुकी है। अमेरिका से 1113 भाड़े के सैनिक रूस के खिलाफ रणभूमि में हैं, जिनमें से 491 की मौत हो चुकी है।

एशिया में सबसे ज्यादा विदेशी सैनिक यूक्रेन के लिए भेजने वाला देश जॉर्जिया है। भारत के 15 नागरिक भी यूक्रेन की तरफ से लड़ने के लिए पहुंचे थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। चीन, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका से भी किराए के सैनिक यूक्रेन की तरफ से लड़ने के लिए जंग के मैदान में हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गन्ने से भरे ट्रक को देख हाथी बना दादा , रास्ते में रोककर की वसूली !

Story 1

वक्फ कानून विरोधियों के लिए खुशखबरी! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद अमानतुल्लाह खान का बड़ा बयान!

Story 1

हलाला की पीड़ा: ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, शौहर की मां बनना पड़ा

Story 1

PoK खाली करना ही PAK के पास आखिरी विकल्प: भारत का करारा जवाब

Story 1

राष्ट्रपति को निर्देश देने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से धनखड़ नाराज

Story 1

बरसाना मंदिर में महिला श्रद्धालु से मारपीट, सुरक्षा गार्डों पर धक्का देने और थप्पड़ मारने का आरोप

Story 1

PSL में हद: हेयर ड्रायर के बाद खिलाड़ी को मिला ट्रिमर!

Story 1

आसिम मुनीर का विवादित बयान: हम हिन्दुओं से अलग, पाकिस्तान कलमे की बुनियाद पर बना

Story 1

केसरी चैप्टर 2 : रोंगटे खड़े करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म, फैंस ने कहा - नेशनल अवॉर्ड की हकदार!

Story 1

हमीरपुर में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: पानी की टंकी पर चढ़कर मचाया हड़कंप