देश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तर-पूर्वी भारत में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जोरदार बारिश का अनुमान जताया है। आने वाले 24 घंटों में कई इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।
उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर 12 अप्रैल तक दिख सकता है, जिसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का प्रकोप दिख रहा है। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 10 अप्रैल तक यह पूरी तरह सक्रिय हो सकता है। इसके कारण उत्तर भारत और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में बादल बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में भी बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर दिख सकता है।
पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। इसके बाद यह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर मुड़ सकता है। आने वाले 24 घंटों में मध्य बंगाल की खाड़ी पर धीरे-धीरे यह और कमजोर हो सकता है।
दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से पूर्वी गांगेय पश्चिम बंगाल तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य भारत समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
9 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश और 10 अप्रैल को झारखंड में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 10 अप्रैल को बिहार, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके बाद 10 से 11 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 से 11 अप्रैल को असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
#WATCH | Delhi | On heatwave conditions in Delhi and North India, IMD Scientist Dr Naresh Kumar says, There has been a heat wave in Gujarat for about a week and we had issued a red alert for it... Heat wave is expected to continue in Northwest India till today. In the coming two… pic.twitter.com/b9sRqr6Cww
— ANI (@ANI) April 9, 2025
बिहार महागठबंधन: क्या तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री पद के दावेदार?
जश्न में डूबे भारतीय एथलीट, हाथ से फिसला स्वर्ण पदक
आधे से ज्यादा भारत बारिश की चपेट में, 72 घंटों का अलर्ट जारी
IPL के तुरंत बाद एक और T20 लीग, रोहित-अय्यर जैसे खिलाड़ियों का खेलना अनिवार्य!
एस्केलेटर पर भाभियों का अनोखा अंदाज! वीडियो देख आप भी हंस पड़ेंगे
गुजरात में भीषण सड़क हादसा: बस और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनेंगे कस्टम अफसर, कोस्टाओ का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या है खास?
बीमार पत्नी, हैवान बना मौलवी: बेटी से दुष्कर्म, कबूला गुनाह!
बेंगलुरु मेट्रो में खाली महिला कोच: क्यों हो रही है इतनी नाराज़गी?
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: दिसंबर तक का समय, एक साल में सुलझा लेंगे - ममता बनर्जी का दावा