धरती पर कभी विशालकाय जीव रहा करते थे, जो पर्यावरण परिवर्तनों के कारण विलुप्त हो गए। अब वैज्ञानिक उसी कड़ी में गेम ऑफ थ्रोन्स के डायर वुल्फ की प्रजाति को फिर से जीवित करने में सफल रहे हैं।
अमेरिका की टेक्सस स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी Colossal Biosciences ने जेनेटिक इंजीनियरिंग के इस्तेमाल से लगभग 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ की प्रजाति में फिर से जान डाल दी है।
वैज्ञानिक जगत में तहलका मचाने वाले दो डायर वुल्फ पप्स के नाम रोमुलस और रेमस हैं। ये अभी सिर्फ 6 महीने के हैं, लेकिन 4 फीट लंबे हैं और इनका वज़न 36 किलोग्राम है।
Colossal Biosciences के अनुसार, डायर वुल्फ को ज़िंदा करने के लिए उन्होंने प्राचीन डीएनए, क्लोनिंग और जीन एडिटिंग का इस्तेमाल किया है। डायर वुल्फ दरअसल सामान्य ग्रे वुल्फ का ही विलुप्त पूर्वज है। वैज्ञानिकों ने ग्रे वुल्फ के DNA के साथ प्राचीन डायर वुल्फ के दांत और खोपड़ी से मिले 13,000 और 72,000 साल पुराने DNA को मिलाकर ये क्लोन तैयार किया है।
हालांकि, ये इंसानों से दूर-दूर रहते हैं, यही वजह है कि खतरे को भांपते हुए उन्हें पालने वाला हैंडलर भी उनके ज्यादा करीब नहीं जाता। इन्हें बेहद सुरक्षा में एक सीक्रेट जगह पर रखा गया है।
डायर वुल्फ को HBO सीरीज़ गेम ऑफ़ थ्रोन्स ने ज्यादा पॉपुलर बना दिया था। अब वैज्ञानिक वूली मैमथ, डोडो और तस्मानियन टाइगर जैसे विलुप्त प्रजातियों को ज़िंदा करने में जुटे हैं।
Meet Romulus and Remus—the first animals ever resurrected from extinction. The dire wolf, lost to history over 10,000 years ago, has returned. Reborn on October 1, 2024, these remarkable pups were brought back to life using ancient DNA extracted from fossilized remains.
— Colossal Biosciences® (@colossal) April 7, 2025
Watch… pic.twitter.com/XwPz0DFoP5
देवभूमि में गूंजेगी देवभाषा: उत्तराखंड के गांवों में अब संस्कृत संवाद
दिल जीतना धोनी से सीखें: व्हीलचेयर पर बैठी बूढ़ी फैन के साथ माही ने किया कुछ ऐसा, वायरल हुआ वीडियो
आईपीएल में 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज वापस, बल्लेबाजों के लिए बनेगा काल!
वानखेड़े में रोहित शर्मा का धमाका: 26 रन बनाकर भी रचा इतिहास
आसमान से इंटरनेट: Starlink भारत में कब शुरू होगा, कितनी होगी स्पीड और कीमत?
क्या इस देश में उतरे एलियन? आसमान में यूएफओ देख मची सनसनी!
साड़ी पहनकर बुलडोजर पर स्टंट, महिला का खतरनाक वीडियो वायरल
लव जिहाद पीड़िता ने डर से छोड़ा नोएडा, हाईकोर्ट में गुहार लगाएगी; छांगुर पीर के अपराधों की जड़ें दिल्ली-NCR तक!
देखा क्या! ये सांप रेंगता नहीं, कूदता है! कंगारू स्नेक ने किसान को किया हैरान
पवन कल्याण और बेटे पर अश्लील टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, अल्लू अर्जुन का फैन निकला आरोपी