धोनी के साथ नाइंसाफी? चेन्नई की हार के बाद नो बॉल पर बवाल!
News Image

पंजाब किंग्स ने 8 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराया, जिसके बाद नो बॉल को लेकर विवाद छिड़ गया है, जिसके केंद्र में महेंद्र सिंह धोनी हैं.

धोनी ने 225 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों पर 27 रन बनाए. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी CSK की ओर से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज रहे.

उनकी इस विस्फोटक पारी के दौरान एक घटना घटी, जिसने IPL के आयोजकों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है और CSK के प्रशंसकों को नाराज कर दिया है.

यह घटना CSK की पारी के 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर घटी. लॉकी फर्ग्युसन के ओवर की उस हाई फुल टॉस गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया. फील्ड अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल दे दिया, जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया.

थर्ड अंपायर ने गेंद की ऊंचाई और धोनी के कमर की ऊंचाई को तकनीकी तौर पर जांचा परखा, और फिर पाया कि गेंद लीगल थी, यानी वो नो बॉल नहीं थी.

थर्ड अंपायर ने गेंद को धोनी के कमर की ऊंचाई 1.01 मीटर से नीचे (0.98 मीटर) पाया. जिसके चलते फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जीत का जश्न पड़ा भारी: भारतीय एथलीट ने आखिरी पल में गंवाया गोल्ड मेडल!

Story 1

एलियन आ गए!... आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, उड़े लोगों के होश

Story 1

दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

जाट 2 में सनी देओल फिर मचाएंगे तहलका! सीक्वल का ऐलान

Story 1

पाक सेना प्रमुख का ज़हर: अपनी पीढ़ियों को बताएं, हम हिंदुओं से अलग हैं

Story 1

नेशनल हेराल्ड केस: अखिलेश ने ED को बताया अनावश्यक, भाजपा ने कहा राहुल के दरबारी नंबर वन

Story 1

ये तो CSK जैसे निकले... हैदराबाद के बल्लेबाजों की फ्लॉप शो, फैंस ने चेन्नई से की तुलना

Story 1

चलते-फिरते युवक को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत

Story 1

गर्भवती महिला के ऑपरेशन के लिए सर्जन ने मांगी घूस, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

धोनी का कैप्टन कूल अवतार टूटा, फूड डिलीवरी पर मचा बवाल!