राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के सैंटा मारिया चर्च में राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोएस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने 16वीं सदी की वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूने जेरोनिमोस का भी दौरा किया।
राष्ट्रपति मुर्मू को लिस्बन के ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ (सिटी हॉल) में लिस्बन शहर की की ऑफ ऑनर प्रदान की गई। समारोह में कूटनीतिक क्षेत्र के सदस्य और भारतीय एवं हिंद-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।
राष्ट्रपति ने लिस्बन के लोगों के स्नेहपूर्ण स्वभाव, खुलेपन, सहनशीलता की भावना और विविधता के प्रति सम्मान की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक समृद्ध, समावेशी और विकसित समाज होगा, जिसमें मानव-केंद्रित दृष्टिकोण होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पुर्तगाल, यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं और उन्होंने हमारे रोजमर्रा के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को आपसी विश्वास, समझ और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग पर आधारित बताया। उन्होंने व्यापार और निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और संपर्क जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
#WATCH | Portugal | President Droupadi Murmu was presented with the Key of Honour of Lisbon City at a special ceremony hosted by the Mayor of Lisbon at the historic Câmara Municipal de Lisboa (City Hall)
— ANI (@ANI) April 7, 2025
The ceremony was attended by several eminent citizens of Lisbon,… pic.twitter.com/vUHn2xiVA1
क्या महाराष्ट्र MVA में आई दरार? वक्फ एक्ट पर उद्धव ठाकरे का अलग रुख!
परिवार, नौकरी, बच्चे... फिर भी मौत को गले लगाया?
छात्रा ने परीक्षा में पाए शानदार अंक, टीचर ने कर दिया मृत घोषित!
पटना कांग्रेस दफ्तर में बवाल: राहुल गांधी की बैठक के बाहर लात-घूंसे, समर्थक और कार्यकर्ता भिड़े
भाजपा नेता के घर पर धमाका: ग्रेनेड हमले का संदेह!
मैं दिल्ली से हूं ना! दो सजाओं के बाद भी दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन का राज़ खुला
रिश्वत की टिप ने खोले कुबेर के द्वार: रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर CBI का छापा, करोड़ों का खजाना बरामद
बुमराह की पहली गेंद पर कोहली का छक्का, वानखेड़े में मचा तहलका!
वाशिंग मशीन में कपड़े डालते समय जेबें खाली करना भूला शख्स, हुआ ज़ोरदार धमाका!
धोनी की नज़र में ये हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर, यशस्वी, रोहित, गिल नहीं!