अटेंडेंस बनाई और भाग गए घर, हेडमास्टर गायब; ACS ने लगाई क्लास - मन नहीं लगता क्या?
News Image

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार से सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार सुबह से स्कूल खुलने थे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि नियमों का पालन हो रहा है, शिक्षा विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ ने कई स्कूलों में वीडियो कॉल की।

अधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिए कई स्कूलों के हेडमास्टर्स से बात की, जिसमें हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। कुछ जगहों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा था, जिसके कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या कम थी। कुछ स्कूलों में तो शिक्षक ही गायब थे।

इस मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एस सिद्धार्थ ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने एक हेडमास्टर से पूछा, बच्चे क्यों कम आए हैं, गांव में जाइए हेडमास्टर साहब। बच्चों को लाइए।

अधिकारी ने शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीधे वीडियो कॉल किया। उन्होंने पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड के जीएमएस मुरारपुर में फोन मिलाया और हेडमास्टर रितेश कुमार वर्मा से सवाल किया।

अधिकारी का अचानक कॉल आने से हेडमास्टर हैरान हो गए, क्योंकि वे स्कूल में थे ही नहीं। तब सिद्धार्थ ने पूछा, क्या मेरी बात रितेश कुमार वर्मा से हो रही है? रितेश जी, आप स्कूल में क्या कर रहे हैं? इस पर जवाब मिला, जी सर, में दो मिनट में आ रहा हूँ।

जांच में पता चला कि हेडमास्टर स्कूल के समय में दुकान पर गए थे। ACS ने सवाल किया कि स्कूल टाइमिंग में आप दुकान पर क्या कर रहे थे? हेडमास्टर ने कहा कि वह बस पहुँच रहे हैं।

अधिकारी ने हेडमास्टर की क्लास लगाते हुए कहा, स्कूल में मन नहीं लग रहा क्या? आप दुकान पर क्या कर रहे थे? वीडियो कॉल ऑन कीजिए। आप दुकान पर क्या कर रहे थे? आप स्कूल में टाइम पर नहीं जाते हैं क्या? ये तो यही हुआ न कि आप अटेंडेंस बनाए आराम से सुबह और घर भाग गए।

अधिकारी ने केवल इसी हेडमास्टर से नहीं, बल्कि कई अन्य शिक्षकों से भी वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मायावती को झटका: BSP के कद्दावर नेता दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन

Story 1

नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के साथ ममता बनर्जी: मैं जेल भी जाने को तैयार

Story 1

नवरात्रि में वेज बिरयानी ऑर्डर, निकली चिकन! ग्रेटर नोएडा में मचा हड़कंप

Story 1

यूसीसी लागू होने पर मामू-फूफी की बेटी से कैसे करूंगा निकाह? मौलानाओं का रोना शुरू, मोदी पर भड़के!

Story 1

वित्त मंत्री का यूरोपीय दौरा, गर्भवती पर हमला: पति गिरफ्तार

Story 1

मुझमें उन्हें रोकने की शक्ति नहीं : श्रेया घोषाल की आवाज में छिपे दर्द और चेतावनी

Story 1

वक्फ कानून के विरोध में बेकाबू भीड़, बीजेपी नेता का घर फूंका!

Story 1

सनी देओल की जाट : क्या है पहला रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म!

Story 1

दिल्ली: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर युवक ने लगाई छलांग, आत्महत्या का प्रयास

Story 1

रसोई गैस के दाम आसमान पर! LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा