सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी आंटी ने अपने जुगाड़ से सबको हैरान कर दिया है।
आंटी वॉशिंग मशीन के सामने खड़ी हैं और उनके पास एक बड़े बर्तन में लगभग दस किलो आलू भरे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने जो किया, उसे देखकर हर कोई चकित रह गया।
आलू छीलने के लिए आंटी ने किसी चाकू या पीलर का उपयोग नहीं किया, बल्कि वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी ने सबसे पहले आलुओं को वॉशिंग मशीन में डाला। फिर मशीन को चालू किया और कुछ ही सेकंड में सारे आलू छिलकर तैयार हो गए।
यह गज़ब का जुगाड़ देखकर लोग हैरान हैं कि कैसे एक सामान्य घरेलू मशीन को इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो में आलू न केवल छिले हुए हैं, बल्कि बिल्कुल साफ और चमकदार भी दिख रहे हैं।
आंटी की इस तकनीक ने न सिर्फ समय बचाया, बल्कि मेहनत भी आसान कर दी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ इसे देसी जुगाड़ का कमाल बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं, आंटी ने तो गजब कर दिया!
यह वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देखा है और इसे शेयर करते हुए लोग इस अनोखी तकनीक को आजमाने की बात कर रहे हैं। यह वीडियो एक्स पर @kdgothwal1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
बढ़ती हुई तकनीक ने बहुत कामों को बहुत सरल बना दिया है।
— kuldeep kumar (@kdgothwal1) April 6, 2025
ये देखो आलू को छीलने वाली मशीन।
एक मिनट में कितने सारे आलू छील दिए हैं। pic.twitter.com/gpwu6Y5KG0
IPL 2025: बुमराह ने पहले अभ्यास सत्र में मचाई धूम, बल्लेबाजों को दिखाए तारे!
पाकिस्तान के भिखारियों से परेशान सऊदी अरब, कई देशों के जायरीनों पर लगाया वीजा बैन
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान बदला, IPL ठुकराने वाले को मिली कमान!
बिहार की सड़कों पर सफेद टी-शर्ट: कांग्रेस का सियासी संदेश क्या है?
ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका में आक्रोश, लगे ट्रंप-मस्क गो बैक के नारे
अखिलेश यादव का पलटवार: टोटी चोर टिप्पणी पर सीएम और IAS अधिकारी पर साजिश का आरोप
रेणुका पंवार के गाने पर बेकाबू फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां
आसमान में पैराशूट, स्टेडियम की छत पर अटकी सांसें!
स्टाइल मारने चला ड्राइवर, पलटी गाड़ी!
गुजरात के 9 जिलों में पारा 41 डिग्री पार, हीटवेव का अलर्ट जारी