पाकिस्तान के भिखारियों से परेशान सऊदी अरब, कई देशों के जायरीनों पर लगाया वीजा बैन
News Image

सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह फैसला हज यात्रा के दौरान भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

सऊदी सरकार का कहना है कि इन देशों के कई नागरिक वीजा नियमों का पालन नहीं करते हैं और बिना पंजीकरण के हज में शामिल हो जाते हैं। सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल पाए जाने पर पांच साल तक सऊदी अरब में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को हज यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त वीजा नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रतिबंध जून के मध्य तक रहेगा, जब इस साल की हज यात्रा समाप्त हो जाएगी।

जिन वीजा पर रोक लगाई गई है, उनमें उमराह वीजा के साथ-साथ बिजनेस और फैमिली विजिट वीजा भी शामिल हैं। 13 अप्रैल, 2025 से यह प्रतिबंध लागू हो गया है और जून के मध्य तक जारी रहेगा।

किन देशों पर लगी है पाबंदी?

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, मिस्र, मोरक्को, इथियोपिया, अल्जीरिया, इराक, जॉर्डन, सूडान, ट्यूनिशिया और यमन के नागरिकों के लिए वीजा पर रोक लगाई गई है। इन देशों के मुस्लिम नागरिकों को 13 अप्रैल, 2025 तक ही उमराह वीजा मिलेगा। इसके बाद हज खत्म होने तक वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

क्यों लगाना पड़ा प्रतिबंध?

सऊदी अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य लोगों को आधिकारिक अनुमति के बिना हज करने की कोशिश करने से रोकना है। इससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ती है, जिससे गंभीर हादसे होते हैं। कुछ लोग हज या उमराह के नाम पर भीख माँगने जैसे काम में भी शामिल पाए गए हैं।

कई लोग उमराह या टूरिस्ट वीजा लेकर सऊदी अरब पहुँचते थे और वहाँ रुककर हज में भी हिस्सा लेते थे, जबकि हर देश के लिए हज का एक तय कोटा होता है। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि सुविधाओं पर बोझ भी बढ़ता है।

पिछले साल हज में हुई कई मौतें

वर्ष 2024 के हज के दौरान भारी भीड़ और गर्मी के चलते लगभग 1301 लोगों की मौत हुई थी। सऊदी सरकार का मानना है कि नियम तोड़ने वाले यात्रियों के कारण यह हादसा हुआ था। बिना रजिस्ट्रेशन के भाग लेने वालों की वजह से भीड़ बढ़ी, जिससे स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था बिगड़ गई। इसी को देखते हुए 2025 की आगामी हज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीजा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

हज यात्रा पर जाने वाले भारतीयों की मौत का आँकड़ा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हर साल बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं। साल 2024 में एक लाख 75 हजार लोग हज के लिए गए थे, जिसमें 98 भारतीयों की जान गई थी। साल 2023 में 187 नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हुई थी।

इस्लाम के 5 स्तंभों में से हज प्रमुख स्तंभ माना जाता है। जो मुस्लिम लोग शारीरिक और वित्तीय रूप से सक्षम हैं, उन्हें हज पर जाना अनिवार्य होता है।

सऊदी अरब ने पाकिस्तानी भिखारियों को दी चेतावनी

सऊदी अरब ने सितंबर 2024 में पाकिस्तान को उमराह के बहाने देश में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर चेतावनी दी थी। सऊदी हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को चेतावनी जारी करते हुए पाकिस्तानी भिखारियों को उमराह वीजा के तहत राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

इसके जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने उमराह अधिनियम को लागू करने की योजना बनाने की घोषणा की ताकि उन्हें कानूनी निगरानी में लाया जा सके। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सऊदी राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की को आश्वासन दिया कि सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने वाले जिम्मेदार आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। संघीय जांच एजेंसी (FIA) को इस कार्रवाई का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रम्प की चीन को चेतावनी: 50% अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी!

Story 1

माही से भी तेज़! विकेटकीपर ने बल्लेबाज को पकड़कर कर दी स्टंपिंग

Story 1

पंड्या बनाम पंड्या: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच में दो भाइयों में ज़ोरदार भिड़ंत, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

नवरात्रि में पाप! रेस्टोरेंट ने वेज की जगह खिला दी मांसाहारी बिरयानी, मचा हड़कंप

Story 1

पलायन रोको, नौकरी दो : बिहार की सड़कों पर राहुल गांधी, उमड़ी भारी भीड़

Story 1

तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला, बोली - अब मोदी सरकार चल रही है!

Story 1

अश्विन का चौंकाने वाला फैसला: अब नहीं करेंगे चेन्नई से कोई बात!

Story 1

वक्फ कानून के विरोध में बेकाबू भीड़, बीजेपी नेता का घर फूंका!

Story 1

सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, आठवें दिन 100 करोड़ पार!

Story 1

आसमान में पैराशूट, स्टेडियम की छत पर अटकी सांसें!