रामनवमी के अवसर पर अयोध्या नगरी आज दीपोत्सव में डूबी नजर आई। सरयू के घाट पर दो लाख दीये जलाए गए, जिससे पूरा शहर प्रकाशमय हो गया।
लगभग पांच लाख श्रद्धालु आज अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिरों में शंखनाद हो रहा है और सरयू तट दीपों की रोशनी से जगमगा रहा है।
आज दोपहर 12 बजे राम मंदिर में श्रीराम लला का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।
राम मंदिर में सूर्य की किरणों से भगवान राम का राजतिलक हुआ। इसके बाद सरयू के जल से ड्रोन के जरिए भगवान राम का विशेष अभिषेक किया गया, जो पूरे एक घंटे तक चला। इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार हुआ।
राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हाउसफुल जैसे हालात हैं।
गर्मी को देखते हुए प्रशासन और रामजन्म भूमि ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं।
ट्रस्ट ने रामपथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और रामजन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछाई है। इसके अलावा ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का गया है।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Sandhya aarti being performed at the Saryu Ghat in Ayodhya on the occasion of Ram Navami pic.twitter.com/5LLRizlgRC
— ANI (@ANI) April 6, 2025
न दोस्ती में ढील, न दुश्मनी में चूक! जयशंकर की दो टूक बातें
गुजरात टाइटन्स की धमाका, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से रौंदा, अंक तालिका में शीर्ष पर!
पप्पू यादव का धमाका: कांग्रेस RJD के साथ अपमानित महसूस करती है!
हां बेटे, चालू हो गई... बाइक चोर अंधेरे में कर रहा था चोरी, मालिक ने बनाया वीडियो, देखने लायक था चोर का रिएक्शन!
बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच मंत्री जी ने बांटे कंबल, राजद ने कसा तंज
रिवर्स बंजी जंपिंग पड़ी भारी, महिला का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
आप पार्टी की जान हैं, आपके बिना कांग्रेस पार्टी नहीं होती : थरूर ने कार्यकर्ताओं को बताया कांग्रेस का आधार
तहव्वुर राणा: देर से आया, दुरुस्त आया कदम, पहले लाते तो खुलते पाकिस्तान के राज!
सारण में दर्दनाक हादसा: बच्चे की मौत पर बवाल, भीड़ ने पुलिस को घेरा, अफसर ने चलाई गोली!
जीत के बाद मैक्सवेल पर गिरी गाज, BCCI ने लगाया जुर्माना, प्रीति जिंटा भी हैरान!