बिहार के बेगूसराय में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चिलचिलाती धूप में, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गरीबों में कंबल बांटे।
यह घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर हुई। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 700 से ज्यादा लोगों को कंबल वितरित किए गए।
मंत्री सुरेंद्र मेहता के इस कदम की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोग मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं।
राजद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
राजद ने तंज कसते हुए कहा कि अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं।
यह मामला मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस समारोह का है। खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने अपनी पार्टी की खूब प्रशंसा की।
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि मंत्री जी को मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए था।
*ये हैं भाजपा नेता सुरेंद्र मेहता। बिहार सरकार के खेल मंत्री। भयंकर गर्मी में कंबल बांट रहे हैं। वैसे इनका कोई दोष नहीं है। दोष तो सूर्य देवता का है जो तापमान बढ़ा रहे हैं। आखिर हैं तो उसी धारा के जहां माना जाता है कि रुपया कमजोर नहीं हुआ है बल्कि डॉलर मजबूत हुआ है। pic.twitter.com/swPjtQVVSm
— ABHISHEK KUMAR (@ABHISHEKJOURNO2) April 9, 2025
बिहार चुनाव: नीतीश के साथ होगा महाराष्ट्र जैसा खेला , BJP दिखाएगी असली रंग - पशुपति पारस
ISIS को करारा झटका: लाखों का हत्यारा अबू खदीजा ढेर, इराक-अमेरिका का संयुक्त अभियान
सीएम रेखा गुप्ता ने अखिलेश से हाथ जोड़कर मांगी माफी! अखिलेश के ट्वीट ने लूट ली महफिल
ट्रम्प की टैरिफ वॉर: चीन ने उड़ाया अमेरिका का मजाक, टेस्ला और एप्पल भी नहीं बचे!
दिग्विजय सिंह के बयान से खड़ा हुआ बखेड़ा: दंगा फसाद मैंने करवाए!
साड़ी पहनकर बुलडोजर पर स्टंट, महिला का खतरनाक वीडियो वायरल
ट्रंप का टैरिफ युद्ध: चीन को धमकाना, भारत को पुचकारना - क्या है असली खेल?
धोनी का कैप्टन कूल अवतार टूटा, फूड डिलीवरी पर मचा बवाल!
बिहार में फिर आफत की बारिश: 24 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट!
PSL में फिर उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली, हेयर ड्रायर के बाद अब दिया ट्रिमर!