मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम शुरुआती चार मैचों में से तीन हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।
लगातार हार से निराश मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके सबसे महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट होकर टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस कैंप में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जसप्रीत बुमराह की वापसी का मुंबई इंडियंस को लंबे समय से इंतजार था। उनके जुड़ने से टीम में उत्साह का माहौल है। बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने बुमराह का राजाओं की तरह स्वागत किया। उन्होंने बुमराह को गोद में उठा लिया। अन्य खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुमराह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वे क्रिकेट से दूर थे। वे चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी पहले से ही ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे तेज गेंदबाजों के साथ मजबूत है। हार्दिक पांड्या भी टीम का हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह के आने से टीम की गेंदबाजी और अधिक प्रभावी हो जाएगी, जिससे विपक्षी टीमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उम्मीद है कि इससे टीम की लगातार हार का सिलसिला भी समाप्त हो सकता है।
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 2013 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे बुमराह ने अब तक 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट है। चोट के कारण बुमराह 2023 का सीजन भी नहीं खेल पाए थे।
Singing 🎶 Naaaaaaant s Ingonyama Bagithi Baba! 🎶 in the background 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvRCB pic.twitter.com/g9aVsorOhj
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
उबले अंडे और शराब! दिल्ली मेट्रो में यात्री का बेखौफ अंदाज, मचा हड़कंप
मैं अब कभी क्रिकेट नहीं खेलूंगा, 27 साल के युवा खिलाड़ी का दर्दनाक संन्यास!
मोदी मनुष्य नहीं, अवतार हैं : कंगना रनौत ने बांधे प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल
IPL के बीच BCCI का बड़ा ऐलान: त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित!
जयपुर में नशे में धुत उस्मान का कहर: तीन की मौत, कांग्रेस पर उठे सवाल, पुलिस का खुलासा
दिग्वेश राठी: 25 लाख की खरीद, 50% जुर्माना, फिर भी नहीं सुधरे!
बीसीसीआई के एक्शन के बावजूद नहीं बदले दिग्वेश राठी, फिर किया विवादास्पद सेलिब्रेशन
NZ vs PAK: मैदान पर छाया अंधेरा! गेंदबाज ने फेंकी गेंद, फिर जो हुआ...
RCB की जीत पर कोहली का दहाड़ना, हार्दिक की निराशा - वीडियो वायरल
ट्रेन में सरेआम लड़की ने किया धुम्रपान, सब देखते रहे!