बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल, सोमवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
राहुल गांधी के बिहार पहुंचने से पहले राज्य कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की, जिसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राहुल गांधी 7 अप्रैल को पलायन रोको, नौकरी दो अभियान में शामिल होने के लिए बिहार का दौरा करेंगे।
राहुल गांधी बेगूसराय जाएंगे, जहां वे पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बिहार के युवा साथियों, मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने आ रहा हूं। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना, उनका संघर्ष और उनका कष्ट दिखे। आप भी व्हाइट टी-शर्ट पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज उठाइए।
राहुल गांधी ने युवाओं से सरकार पर उनके अधिकारों के लिए दबाव बनाने और बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाने के लिए साथ आने का आह्वान किया।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि राहुल गांधी तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
वे सबसे पहले बेगूसराय में एनएसयूआई प्रमुख कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा में शामिल होंगे।
इसके बाद वे पटना में संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।
*बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2025
लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।
आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए -… pic.twitter.com/LhVUROFCOW
TMC सांसदों में ज़ोरदार भिड़ंत! क्या है अमित मालवीय का बड़ा दावा?
छोटी सी मिसफील्ड पर फूटा कोच नेहरा का गुस्सा!
वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में बवाल, मुर्शिदाबाद में आगजनी और पथराव
दादी की डांट से सहमा कंप्यूटर! बोलीं - तू क्यों दे रही है उत्तर?
खलील अहमद का विवादित इशारा: अय्यर को आउट कर धोनी के सामने किया अभद्र प्रदर्शन, वीडियो वायरल
बिहार में मंत्रियों का वेतन और भत्ता बढ़ा, कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
गर्भवती पत्नी मायके गई, पति ने अश्लील वीडियो वायरल कर मचाया तहलका!
राजस्थान में बवाल: कांग्रेस नेता के राम मंदिर जाने पर भाजपा नेता ने किया गंगाजल से शुद्धिकरण!
धांसू क्रिकेटर केदार जाधव ने थामा बीजेपी का दामन, क्रिकेट के बाद सियासी पारी शुरू
45 डिग्री पारा: भयंकर लू का रेड अलर्ट जारी, 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी!