उत्तर-पश्चिम राज्यों में अगले 10 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है और आगे गर्म हवाएं, लू और उमस लोगों को और परेशान करेंगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 8 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 3 दिनों, यानी 12 अप्रैल तक, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नॉर्थ-ईस्ट और साउथ इंडिया के 13 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बारिश होने की आशंका है। असम, मेघालय और बिहार में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 और 10 अप्रैल को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। राजस्थान के कुछ शहरों का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा।
राजस्थान के इस शहर में आज हीट वेव का रेड अलर्ट रहेगा। 6 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं से अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आज मध्य प्रदेश के 8 जिलों में लू चलने का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में अगले 3 दिनों में लू चलने का अलर्ट दिया है, वहां तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इस गर्म मौसम का असर अगले 10 दिनों तक रहेगा।
उत्तर प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को अगले 3 दिनों तक लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप जारी रहेगा।
सौराष्ट्र, कच्छ और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 10 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ इलाकों में भी लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में गर्म हवा चलने की संभावना है।
गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भी मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है।
*Daily Weather Briefing English (07.04.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 7, 2025
YouTube : https://t.co/t1rajdXMA3
Facebook : https://t.co/7zYNMOmKEZ#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #Rainfall #mausam #thunderstorm #hailstorm #heatwave@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/AUnCJ00urB
रोहित शर्मा के बेटे की तस्वीर वायरल, फैंस बोले - क्यूटनेस एक नंबर, पापा जैसा लुक
आईपीएल 2025: अक्षर पटेल के बालों का राज़ खुला, संजू सैमसन ने उड़ाया मज़ाक
करुण नायर रन आउट, ड्रेसिंग रूम में फूटा गुस्सा!
IPL को कोसने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर की बोलती बंद! मांगनी पड़ी माफी, बाबर पर कही थी बड़ी बात
आईपीएल में जीत के बाद खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा, युजवेंद्र चहल को लगाया गले!
बिहार में मौसम का मिजाज बदला: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली सरकार का श्रमिकों को तोहफा: न्यूनतम मजदूरी में भारी वृद्धि!
जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश!
गुरुग्राम में सनसनी: मैं वेंटिलेटर पर थी और वो मेरे प्राइवेट पार्ट्स छू रहा था - एयर होस्टेस से रेप!
यूपी में बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट का अनुमान