आईपीएल 2025 में अब तक अजेय रही दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के मेंटर केविन पीटरसन अगला मैच मिस कर सकते हैं।
वे टीम को बीच सीजन छोड़कर घूमने के लिए निकल गए हैं। बताया गया है कि वे थोड़े समय के ब्रेक पर मालदीव गए हैं।
दिल्ली को अगला मैच 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेलना है, जिसमें कप्तान अक्षर पटेल को उनकी कमी खल सकती है। हालांकि, वो 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले वापस लौट आएंगे।
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले और तीनों में जीत हासिल की है।
दिल्ली इस सीजन की इकलौती ऐसी टीम है, जो अब तक अपराजेय रही है और अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।
टीम की इस सफलता में मेंटर केविन पीटरसन का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लगातार मेहनत की और मानसिक रूप से उन्हें मजबूत किया।
पीटरसन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह मालदीव में हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, Paradise loading in the Maldives. DND for a while!
जब केविन पीटरसन 18वें सीजन के लिए दिल्ली की टीम से जुड़े थे तब उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत का मंत्र दिया था।
प्रैक्टिस के दौरान पीटरसन ने खिलाड़ियों को समझाते हुए कहा था हर खिलाड़ी अगर अपनी काबिलियत के हिसाब से खेले और अपने सीने पर लगी टीम की बैज और पीठ पर लिखे नाम को गर्व से याद रखे, तो उसका प्रदर्शन निश्चित रूप से शानदार होगा।
दाएं हाथ के केविन पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वो अपने समय के स्टार बल्लेबाजों में शामिल थे। उन्होंने कई मौकों पर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।
इस दिग्गज ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 2009 से 2016 के बीच आईपीएल में 36 मुकाबले खेले थे।
पीटरसन के पास आईपीएल का बढ़िया अनुभव है, जिसका फायदा दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में काफी हद तक मिला है।
Paradise loading in the Maldives.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 6, 2025
DND for a while! 🐠🐬🦑 pic.twitter.com/h5tHXeXaus
मुंबई इंडियंस ने T20 में रचा इतिहास, दुनिया की पहली टीम बनी!
संदेश मिठाई पर TMC सांसदों में टकराव: असली कहानी क्या है?
क्या बाला साहेब का सिद्धांत भूल गए उद्धव? वक्फ कानून पर बीजेपी का तीखा हमला!
यूपी के 15 जिलों में लू का अलर्ट, 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश की संभावना
JDU में मुस्लिम नेता अंजुम आरा ने संभाला मोर्चा: वक्फ बिल पर समर्थन की बताई शर्तें
राहुल गांधी के सामने ही पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, भूमिहार होने पर पीटा!
आधी रात को हाफ पैंट में थाने पहुंचे तेजप्रताप यादव, अधिकारियों में मची खलबली!
रामनवमी अखाड़े में प्रदर्शन करते हुए दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी की मौत
मेरठ: CCSU में छात्रों से बदसलूकी, पुलिसकर्मी का अमानवीय चेहरा कैमरे में कैद!
शर्मनाक! जया बच्चन का बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, वीडियो देख भड़के यूजर्स