अयोध्या में राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया। इस अलौकिक दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था मानो स्वयं प्रभु राम दर्शन दे रहे हों। इस अद्भुत नजारे से राम भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
रामलला का सूर्य तिलक ठीक दोपहर 12 बजे आरंभ हुआ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के सूर्य तिलक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, सूर्यकुलभूषण प्रभु श्री रामलला के भव्य भाल पर अंकित यह स्वर्णिम सूर्य तिलक सनातन राष्ट्र के हृदय में आस्था का अमर दीप प्रज्वलित कर रहा है।
रामलला के माथे पर सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों ने तीन दर्पणों का उपयोग किया। पहला दर्पण मंदिर के शीर्ष तल पर स्थापित किया गया। दोपहर 12 बजे जब सूर्य की किरणें इस दर्पण पर पड़ीं, तो उन्हें 90 डिग्री पर परावर्तित करके एक पाइप के माध्यम से दूसरे दर्पण तक पहुंचाया गया।
वहां से सूर्य की किरणें फिर से परावर्तित होकर पीतल के पाइप से होकर तीसरे दर्पण तक पहुंचीं। तीसरे दर्पण से सूर्य किरणें फिर 90 डिग्री पर परावर्तित हुईं और गति के साथ 90 डिग्री पर घूमते हुए सीधे रामलला के माथे पर पड़ीं।
यह पहली बार नहीं है जब भगवान राम का सूर्य तिलक किया जा रहा है। इससे पहले भी रामलला का सूर्य अभिषेक किया जा चुका है।
*सकल सौभाग्यप्रद सर्वतोभद्र-निधि, सर्व, सर्वेश, सर्वाभिरामं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2025
शर्व-हृदि-कंज-मकरंद-मधुकर रुचिर-रूप, भूपालमणि नौमि रामं॥
सूर्यकुलभूषण प्रभु श्री रामलला के भव्य भाल पर अंकित यह स्वर्णिम सूर्य तिलक सनातन राष्ट्र के हृदय में आस्था का अमर दीप प्रज्वलित कर रहा है। समूचे भारत को… pic.twitter.com/1gbJLisWxS
स्टालिन सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, राज्यपाल पर विधेयकों को रोकने पर नाराज़गी
गर्भवती पत्नी मायके गई, पति ने अश्लील वीडियो वायरल कर मचाया तहलका!
कसूर रेव पार्टी कांड: वीडियो बनाने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित!
आखिरकार, एक पांड्या ने मारी बाजी, हार्दिक से बातचीत पर बोले क्रुणाल!
मुंबई इंडियंस का इंतजार खत्म! छावा की वापसी, IPL 2025 में मचेगी तबाही!
मौत को धोखा! युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा, ऊपर से गुजरी पूरी ट्रेन
टैरिफ पर ट्रंप का दोटूक जवाब: शेयर बाजार गिरे तो गिरे, नहीं हटेंगे पीछे!
IPL 2025: RCB से हार के बाद हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा, बताई हार की वजह!
वक्फ मुद्दे पर मुगलों के वंशज का मोदी-शाह को चैलेंज: 12000 की फौज से हुकूमत की याद दिलाई
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका: 27 साल की उम्र में खिलाड़ी का संन्यास, सदमे में क्रिकेट जगत